{"_id":"68daed15a84c53b058077a47","slug":"scribe-facility-will-be-available-in-the-recruitment-examination-of-assistant-professors-samba-news-c-10-jam1028-726323-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती परीक्षा में मिलेगी स्क्राइब की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती परीक्षा में मिलेगी स्क्राइब की सुविधा
Tue, 30 Sep 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती परीक्षा में बेंचमार्क अक्षमता वाले अभ्यर्थियों को स्क्राइब की सुविधा मिलेगी। स्क्राइब परीक्षार्थी के बताए जवाब लिखेगा। इसके साथ ही उन्हें प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय मुहैया कराया जाएगा। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों की भर्ती के लिए होने वाली यह लिखित परीक्षा आगामी 7 और 8 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी।
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग यानी जेकेपीएससी के परीक्षा नियंत्रक सचिन जम्वाल के अनुसार अंधता, दोनों भुजाओं के खराब होने और अभ्यर्थी के सेरेब्रल पैल्सी बीमारी से ग्रसित होने की स्थिति में यदि अभ्यर्थी चाहेगा तो उसे स्क्राइब की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अभ्यर्थी को सक्षम मेडिकल बोर्ड से जारी प्रमाण-पत्र पेश करना होगा। स्क्राइब की शैक्षिक योग्यता संबंधित परीक्षार्थी से कम होनी अनिवार्य है। अगर कोई अभ्यर्थी इस संबंध में किसी तरह की धोखाधड़ी में लिप्त पाया गया तो उसे परीक्षा से डिबार कर दिया जाएगा।
लेक्चरर पद के लिए हुई परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी
जम्मू। स्कूली शिक्षा विभाग में अरेबिक, जियोलॉजी और डोगरी विषय के लेक्चरर पद के लिए हुई लिखित परीक्षा के बाद इसकी प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। यह परीक्षा सोमवार को आयोजित की गई थी। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग यानी जेकेपीएससी के परीक्षा नियंत्रक सचिन जम्वाल के अनुसार इस आंसर-की को लेकर किसी भी तरह का वाद मंगलवार 30 सितंबर से लेकर आगामी छह अक्तूबर को शाम पांच बजे तक दर्ज कराया जा सकता है। इसके लिए अभ्यर्थी को अपने दावे को मजबूत करता कोई दस्तावेजी प्रूफ भी पेश करना होगा।