{"_id":"675fcf08c6ab31374f0d1a0b","slug":"scooter-slipped-and-went-out-of-control-army-trainee-soldier-dead-accident-captured-in-ka-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ladakh: अनियंत्रित हो सड़क पर फिसला स्कूटर, सेना के ट्रेनी सिपाही की हुई मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ladakh: अनियंत्रित हो सड़क पर फिसला स्कूटर, सेना के ट्रेनी सिपाही की हुई मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा
Mon, 16 Dec 2024 12:26 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:26 PM IST
सार
चकराता रोड पर स्कूटर अनियंत्रित होकर गिरने से सेना के ट्रेनी सिपाही तेंजीन चोयवांग की मौत हो गई, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चकराता रोड पर एक स्कूटर सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक मूल रूप से लेह का रहने वाला था और यहां चकराता में टू-टू बटालियन में ट्रेनिंग कर रहा था। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों में स्कूटर खुद अनियंत्रित होकर गिरता दिख रहा है।
विज्ञापन
घटना रविवार शाम करीब चार बजे बल्लूपुर फ्लाईओवर के पास चकराता रोड पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि स्कूटर और चालक सड़क पर गिरे हुए हैं। घायल चालक को पुलिस सिनर्जी अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान तेंजीन चोयवांग पुत्र उर्ग्येन सेवांग निवासी कैंप नंबर सात, एगलिंग चुगलमसर (सीटी), लेह, लद्दाख के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि तेंजीन चकराता में टू-टू बटालियन में ट्रेनिंग कर रहा था। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं। इनमें स्कूटर सवार खुद ही अनियंत्रित होकर गिरते दिख रहा है। मामले में जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन