फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Scientists of Agricultural University in Jammu will work in farmers fields

जम्मूः कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक किसानों के खेतों में करेंगे काम, दोगुनी होगी अन्नदाता की आय

Thu, 25 Feb 2021 04:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 25 Feb 2021 04:15 PM IST
विज्ञापन
Scientists of Agricultural University in Jammu will work in farmers fields
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दोगुनी आय कमा रहे किसानों के खेतों की तकनीक दूसरे किसानों को दी जाएगी। पहले विवि के वैज्ञानिक खुद खेत में जाकर शोध करेंगे। उसके बाद दूसरे किसानों को तकनीक दी जाएगी। पहली बार कृषि विवि के वैज्ञानिक किसानों के खेतों में काम करेंगे। इससे पहले विवि में ही शोध किया जाता था। इसके बाद प्रदर्शनी, मेलों और सम्मेलनों के माध्यम से जानकारी दी जाती थी।

विज्ञापन


इसमें प्रगतिशील किसान भाग लेते थे। ये किसान तकनीक से खेती कर अपनी आय में इजाफा कर चुके हैं। अब विवि के वैज्ञानिक खुद खेतों में जाकर तकनीक देंगे। इससे किसानों की आय में इजाफा हो सकेगा। मई माह के बीच में बीजी जाने वाली धान की फसल पर काम होगा। प्रगतिशील किसानों से तकनीक ली जाएगी।
विज्ञापन


जम्मू संभाग से एक हजार किसानों को इस मुहिम से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, किसानों को आधुनिक उपकरणों से खेती करने बारे भी प्रेरित किया जाएगा। यूनिवर्सिटी से भी औजारों को मुहैया करवाया जाएगा। इससे किसान आसानी से खेती कर सकेंगे। खेतों में सिंचाई के महत्व बारे बताया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इरिगेशन विभाग के माध्यम से ट्यूबवेल भी लगाए जाएंगे। यूनिवर्सिटी के वीसी जेपी शर्मा ने भी यूनिवर्सिटी में चल रहे दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान किसानों और यूनिवर्सिटी दोनों मिलकर काम करने के निर्देश दिए है। वहीं, शोध निदेशक डा. जेपी शर्मा ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी की जाएगी। इसके लिए अब किसानों के खेतों में जाकर तकनीक दी जाएगी। इससे किसान आधुनिक तकनीक से खेती करने के गुर सिख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed