{"_id":"9e16c72bb9e4f6454e8b04aa11415bf1","slug":"science-congress-from-march-in-jammu-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू यूनिवर्सिटी: साइंस कांग्रेस के पहुंचने लगे शोध पेपर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू यूनिवर्सिटी: साइंस कांग्रेस के पहुंचने लगे शोध पेपर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 21 Feb 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी में मार्च महीने में दो इंडियन साइंस कांग्रेस होने जा रही हैं, जिसकी तैयारियों में यूनिवर्सिटी प्रशासन जुटा हुआ है। जम्मू कश्मीर साइंस कांग्रेस का आगाज जहां 14 मार्च को होगा, वहीं जम्मू चैप्टर साइंस कांग्रेस का उद्घाटन 25 मार्च को होगा।
विज्ञापन
मार्च में आयोजित होने वाली दोनों साइंस कांग्रेस की तैयारियों में अभी से सरगर्मी देखी जा रही है और बाहर से शोध पत्र आने शुरू हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक जम्मू चैप्टर साइंस कांग्रेस के लिए अबतक साठ के करीब शोध पत्र जम्मू यूनिवर्सिटी के विज्ञान संकाय में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इसमें देश के जान-माने वैज्ञानिक भी भाग लेंगे और उनके विचारों से जम्मू यूनिवर्सिटी के युवा वैज्ञानिकों और शोध छात्र-छात्राओं को प्रेरणा हासिल होगी। देश के वैज्ञानिकों, स्कालरों के पहुंचने की पूरी संभावना है। जम्मू-कश्मीर साइंस कांग्रेस के लिए सौ से अधिक शोध पत्र पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
इसका उद्घाटन जनरल जोरावर सिंह में 14 मार्च को जनरल जोरावर सिंह सभागार में उद्घाटन समारोह होगा। यह साइंस कांग्रेस 16 मार्च तक चलेगी।
इसके उद्घाटन के लिए राज्यपाल को आमंत्रित किए जाने की योजना है, जबकि 25 मार्च से आरंभ होने वाले जम्मू चैप्टर साइंस कांग्रेस में पीएमओ केंद्रीय राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने की योजना है।
डीन फैकल्टी आफ लाइव साइंसेस प्रो. कुलदीप शर्मा का कहना है कि मार्च में पहले चौदह से जेके साइंस कांग्रेस आरंभ होने जा रहा है, जबकि 25 मार्च से दूसरा जम्मू चैप्टर साइंस कांग्रेस आरंभ होने जा रहा है, जिसको लेकर शोध पत्र आने लगे हैं।