{"_id":"c94e6224268ba81cf3ea93de8c61e458","slug":"schools-will-open-today-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू संभाग में आज से खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू संभाग में आज से खुलेंगे स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 12 Sep 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ और बारिश से असामान्य हालात को देखते हुए सरकार की ओर से स्कूलों में घोषित की गई छुट्टियों के बाद 12 सितंबर शुक्रवार से स्कूल खुल जाएंगे। स्कूली शिक्षा निदेशक जम्मू एचआर पखरू का कहना है कि संभाग में हालात में सुधार को देखते हुए वीरवार से स्कूल खुल जाएंगे। वहीं आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ और बारिश की वजह से संभाग में स्कूलों की इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
आंशिक नुकसान से लेकर कई इलाकों में इमारतें लगभग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। शिक्षा निदेशालय के रिकार्ड के अनुसार जम्मू जिले में दस, पुंछ में 63, राजोरी में 35, रामबन में 25, किश्तवाड़ में सात, डोडा में बीस, रियासी में 90, कठुआ में आठ और सांबा में 60 स्कूली इमारतों को बाढ़ और बारिश की वजह से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
स्कूली शिक्षा निदेशक एचआर पखरू का कहना है कि जिन स्कूलों को आंशिक नुकसान हुआ है, वहां पर तो मरम्मत करवाई जाएंगी लेकिन यहां पर इमारतें लगभग क्षतिग्रस्त हो गई है, वहां पर कक्षाएं लगाने को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत किराये पर इमारतें ली जाएंगी।
विज्ञापन