फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   schools open

Jammu News: स्कूल खुलने से बच्चों के चेहरे खिले, अभिभावकों में उत्साह

विज्ञापन
schools open
जम्मू में कई दिनों के बाद स्कूल खुले, स्कूल खत्म होने के बाद कच्ची छावनी से गुजरते छात्र।संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। शहर में बुधवार को कुछ सरकारी और निजी स्कूल खोले गए। ये स्कूल सुरक्षा जांच के बाद खुले हैं। स्कूल खुलने से बच्चों के चेहरे पर खुशी तो किसी पर उदासी और अभिभावकों में अपने लाडलों की पढ़ाई को लेकर उत्साह दिखा। इसके साथ ही ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। कई स्कूलों में वीरवार से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। हालांकि अभी भी अधिकतर स्कूलों को सुरक्षा जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 26 अगस्त से स्कूल बंद चल रहे थे। कई स्कूलों के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। ये स्कूल अभी खुलने की स्थिति में नहीं हैं। अभिभावकों ने स्कूल खुलने पर खुशी जताते हुए कहा कि अब बच्चों को कक्षाओं में बैठकर बेहतर तरीके से पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। शिक्षकों को भी छात्रों के पाठ्यक्रम पूरा करने में मदद मिलेगी। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी सावधानियां बरतें। शहर में कई केंद्रीय विद्यालयों के साथ निजी स्कूलों में जैन स्कूल, ऑरिएंटल एकेडमी, एसपी स्मार्ट आदि स्कूल खुले हैं।
-------
बोले छात्र...
पहले ऑनलाइन क्लास लेने में नेट की कनेक्टिविटी कम होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। अब ऑफलाइन क्लास चलने से राहत मिलेगी।
-- मोहित शर्मा, छात्र, केंद्रीय विद्यालय, वेयर हाउस, कक्षा आठ
---
ऑनलाइन क्लास लेते समय कुछ गलतियां होती थीं तो उन्हें सुधारने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता था। स्कूल खुलने से पढ़ाई करने के लिए पूरा समय मिलेगा।
अरवी, छात्रा, केंद्रीय विद्यालय, वेयर हाउस कक्षा चार
---
पिछले दो सप्ताह से मुझे आनलाइन क्लास लेनी पड़ी। इसमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसमें बिजली-पानी व नेटवर्क न होने से कई आनलाइन कक्षाएं पढ़ी नहीं जा सकीं। इससे पढ़ाई पर बुरा असर पड़ा, लेकिन स्कूल खुलने के बाद सारी समस्याएं एक साथ समाप्त हो गई हैं।
विज्ञापन

शाश्वत चौधरी, छात्र केंद्रीय विद्यालय, कक्षा 12
-----
स्कूलों में सुरक्षा जांच जारी, अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे
जम्मू। जम्मू संभाग में सरकारी और निजी स्कूलों में सुरक्षा जांच करने पर कार्रवाई तेज की गई है। लोक निर्माण विभाग के एईई स्तर के अधिकारी स्कूलों में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। स्कूलों की सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट को सीईओ को सौंपा जाना है जो आगे निदेशक को भेजी जाएगी। इसके बाद बंद पड़े स्कूल खोले जाएंगे। 26 अगस्त को हुई भारी बारिश और बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान वाले जिलों में रियासी, डोडा सहित अन्य पहाड़ी इलाके हैं। इसके अलावा समतल इलाकों में भी स्थिति खराब रही है। जम्मू जिला में ही 1200 में से 700 स्कूल क्षतिग्रस्त पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
स्कूलों में सुरक्षा जांच जारी है। रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति का पता चल सकेगा। टीमों ने निरीक्षण किया है।
- मुश्ताक अहमद, संयुक्त निदेशक, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed