{"_id":"8b3486575a33443c2ac4e3b3303d5ed8","slug":"schools-are-selling-books-and-uniforms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में बेची जा रहीं किताबें और वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में बेची जा रहीं किताबें और वर्दी
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Mon, 30 Mar 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों में लगातार गिरते शिक्षा के स्तर और निजी स्कूलों की मनमानी अभिभावकों के लिए आगे कुआं और पीछे खाई की स्थिति उत्पन्न कर दी है।
विज्ञापन
चौतरफा महंगाई के बीच मनमानी तरीके से निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी ने अभिभावकों के माथे पर बल डाल दी है। फरवरी से अप्रैल तक स्कूलों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
विज्ञापन
इस समय परीक्षाओं और फिर एडमिशन का समय होता है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत एनरोलमेंट ड्राइव तब जाकर शुरू होती है, जब सभी निजी स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में मजबूर होकर अभिभावक ही अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाते हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी स्कूल तीन साल में मात्र एक बार ही फीस बढ़ोत्तरी कर सकते हैं, जिसके लिए बाकायदा अभिभावकों की सहमति भी जरूरी होती है, लेकिन हर फीस बढ़ोत्तरी कर दी जाती है।