{"_id":"5d56b8aa8ebc3e898d1362a7","slug":"twelve-pakistani-army-jawan-killed-in-cross-fire-on-line-of-control-in-krishna-ghati-sector-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब, 12 पाक सैनिक ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब, 12 पाक सैनिक ढेर
Fri, 16 Aug 2019 07:37 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 16 Aug 2019 07:37 PM IST
सार
- स्वतंत्रता दिवस पर कृष्णा घाटी में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी
- सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत का जवाब देते हुए सेना ने उसके 12 सैनिकों को मार गिराया। कई पाकिस्तानी चौकियों के भी तबाह होने की खबर है। स्वतंत्रता दिवस पर सीमापार से कृष्णा घाटी सेक्टर में सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। गुरुवार को करीब दो घंटे तक चली गोलाबारी में सेना को किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
गुरुवार सुबह सात बजे जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा था तो पाकिस्तान ने अचानक सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुए बडे़ हथियारों से भारी गोलाबारी शुरू कर दी। जिले के मेंढर सब डिवीजन के कृष्णा घाटी सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन करते करते हुए सीमा पर बसे गांवों पर भी गोले दागे गए। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सेना ने मोर्चा संभालते हुए नापाक हरकत का जवाब देना शुरू कर दिया। इस दौरान पीओके के बट्टल में पाकिस्तानी सेना के करीब एक दर्जन जवान मारे गए। इसके बाद सीमापार से गोलाबारी बंद कर दी गई। सूत्रों का कहना है कि पाक अधिकृत बट्टल में 12 से अधिक जवान मारे गए हैं। इस घटना के बाद आईबी और एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
सीमापार से होने वाली हर गतिविधि पर सेना नजर बनाए हुए है। वहीं, सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को व्यापक नुकसान को पहुंचा। अपने लोगों के आक्रोश को दबाने के लिए पांच भारतीय जवानों को मारे जाने जाने की झूठी खबर उड़ा दी।