फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Scheme to provide four lakh insurance to panch and sarpanch

पंच-सरपंचों को चार लाख बीमा देने की योजना, जम्मू-कश्मीर के 40 हजार प्रतिनिधि होंगे लाभान्वित

Fri, 20 Sep 2019 01:16 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 20 Sep 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
Scheme to provide four lakh insurance to panch and sarpanch
डेमो - फोटो : Today City

जम्मू-कश्मीर के सभी 40 हजार पंच-सरपंचों को बीमा का लाभ देने पर केंद्र सरकार विचार कर रही है। आतंकी धमकियों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बीमा का फैसला किया है। पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर पंच-सरपंचों ने दो लाख रुपये का बीमा कराने की मांग की थी।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद लागू होने वाले केंद्रीय कानूनों तथा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी पंचायत प्रतिनिधियों को शिक्षित करने की योजना बना रही है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक पंच-सरपंच को चार लाख रुपये का बीमा देने के प्रस्ताव का परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंच-सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल ने दो लाख रुपये बीमा की मांग की थी, लेकिन केंद्र सरकार उन्हें चार लाख रुपये का बीमा लाभ देने की योजना पर काम कर रही है। इसके साथ ही पंचायती राज मंत्रालय को कहा गया है कि वह पंचायत प्रतिनिधियों को शिक्षित करें कि कैसे लोगों तथा पंचायतों को नई व्यवस्था में लाभ हो सकता है। पंचायतों में विकास कार्यों के लिए केंद्र से फंड पहुंचने शुरू हो गए हैं। इसका भी लाभ उठाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed