राहुल गांधी के कश्मीर दौरे पर राज्यपाल मलिक का तंज, कहा- झूठ को दोहराना अच्छा नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी के जम्मू-कश्मीर के दौरे को लेकर राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब उनकी यहां कोई जरूरत नहीं है। उनकी जरूरत तब थी जब उनके सहयोगी संसद में बोल रहे थे। यदि वह वर्तमान स्थिति को और बढ़ाना चाहते हैं और दिल्ली में उनके द्वारा बताए गए झूठ को दोहराना चाहते हैं, तो यह अच्छा नहीं है।
Jammu & Kashmir Governor Satya Pal Malik on Rahul Gandhi visiting SRINAGAR: There is no need for him now, he was needed when his colleague was speaking in the Parliament. If he wants to aggravate the situation & come here to repeat the lie he told in Delhi, it is not good. pic.twitter.com/yVOTMdTn0K
— ANI (@ANI) August 24, 2019
बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल को श्रीनगर से वापस भेज दिया गया है। विपक्षी नेताओं के श्रीनगर हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद वहां हंगामा शुरू हो गया था। प्रशासन ने उन्हें हवाई अड्डे से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी थी। जिसके कारण सभी नेता सुरक्षा बलों की मौजूदगी में वीआईपी लाउंज में बैठे हुए थे।
राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, एनसीपी नेता माजिद मेमन, सीपीआई लीडर डी. राजा के अलावा शरद यादव सहित कई दिग्गज नेता जम्मू-कश्मीर के हालात का जायजा लेने के लिए घाटी पहुंचे थे। प्रशासन ने उन्हें पहले ही उनसे अपने दौरे को टालने की अपील की थी।