फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   satwari-bari brahmana road

Jammu News: नहीं चेत रहे जिम्मेदार, बड़े हादसों का इंतजार

विज्ञापन
satwari-bari brahmana road
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। सतवारी से बाड़ी ब्राह्मणा तक 12 किमी सड़क पर चल रहे कटड़ा-अमृतसर-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में सुरक्षा उपाय की अनदेखी जस की तस है। आए दिन वाहन चालकों की परेशानी और हादसों से भी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) और निर्माण कार्य करने वाली कंपनी चेत नहीं रही।

अमर उजाला ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को शाम छह से रात आठ बजे तक खराब सड़क का निरीक्षण किया। इसमें बदइंतजामी के निशां जस के तस मिले, क्योंकि 12 किमी सड़क पर साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टिव टेप और पर्याप्त रोशनी का प्रबंध नहीं दिखा। मौत के शार्टकट भी बंद नहीं हो पाए। सतवारी से कुंजवानी तक अंधेरा कायम है, क्योंकि सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें खराब है और निर्माण कंपनी ने भी रोशनी की व्यवस्था नहीं की है। सड़क पर गड्ढे वाहन चालकों के ड्राइविंग कौशल का टेस्ट ले रहे हैं। साथ ही जाम की स्थिति बनी हुई है। आलम यह है सतवारी से कुंजवानी तक पहुंचने में आधे घंटे का समय लग रहा है जबकि दूरी सिर्फ छह किमी है। जाम का एक बड़ा कारण सड़क किनारे अवैध रेहड़ियां भी हैं। शाम पांच बजे के बाद ट्रैफिक पुलिस नहीं दिख रही। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने दावा किया है कि एक सप्ताह में सड़क की स्थिति में सुधार किया जाएगा। गड्ढे भरने से लेकर सभी जरूरी सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे। साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टिव टेप और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed