{"_id":"d978f8b781fece7fb7a5db2604dc5aa4","slug":"sarpanch-locked-school-in-rajouri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक हुए लेट तो सरपंच ने स्कूल में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक हुए लेट तो सरपंच ने स्कूल में जड़ा ताला
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 22 Feb 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अंदरोट क्षेत्र के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में शनिवार को स्थानीय लोगों ने सरपंच के नेतृत्व में करीब 11 बजे तक स्कूल न खुलने पर खुद ही ताला जड़ दिया। जानकारी के अनुसार, करीब 11 बजे तक स्कूल खोलने के लिए कोई शिक्षक नहीं पहुंचा। जिससे गुस्साए लोगों ने स्कूल पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
इसके बाद एडीसी कार्यालय में दस्तक देकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई। सरकारी स्कूल में करीब पांच छह महीनों से शिक्षकों के गैर हाजिर रहने के मामले सामने आ रहे थे। स्कूल में करीब 60 बच्चे हैं और तीन शिक्षक नियुक्त हैं।
विज्ञापन
कभी एक या दो शिक्षक ही उपस्थित रहते हैं। कई बार तो तीनों शिक्षक गैर हाजिर रहते हैं। क्षेत्र के सरपंच व अन्य लोगों ने शनिवार को स्कूल में जब शिक्षक नहीं पहुंचे तो ताला लगा दिया।
विज्ञापन
वहीं एडीसी ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश जारी कर दिए। एडीसी ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए गए शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।