फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   saror toll plaza, protest

Jammu News: युवा राजपूत सभा के सदस्यों को जेल से रिहा कराने और सरोर टोल प्लाजा हटाने के लिए जिलेभर में प्रदर्शन

विज्ञापन
saror toll plaza, protest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। युवा राजपूत सभा के सदस्यों को जेल से रिहा करवाने और सरोर टोल प्लाजा हटाने के लिए वीरवार को शहर भर में प्रदर्शन हुए। प्रदर्शकारियों ने नारेबाजी कर प्रशासन को आड़े हाथ लिया। महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने युवाओं को हिरासत में ले लिया। युवा राजपूत सभा के महासचिव विक्रम सिंह के अनुसार बाबे तालाब के पास करीब एक घंटा अखनूर हाईवे एक तरफ बंद रखा। मशीन दोमाना में पंद्रह मिनट तक जाम लगाया। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। अगोर और कंगन मोड़ पर टोल का मुद्दा खूब गहराया। कुंजवानी में करीब आधे घंटे तक सड़क जाम की गई। सतवारी और परमंडल मोड़ पर धरना दिया गया।करीब दो घंटे तक प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम की। इसके अलावा जानीपुर समेत अन्य स्थानों पर प्रदर्शन हुए। भलवाल में प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तारी को लेकर रोष जताया। ग्रेटर कैलाश सोसायटी ने भी समर्थन किया। प्रदर्शन में कहा कि सरकारी की धक्केशाही सहन नहीं की जाएगी। अखनूर, फ्लायं मंडाल और खौड़ में भी उबाल देखा गया। सभा के हक में बाजार एसोसिएशन और संघ भी सड़कों पर आए।

सभाओं के साथ संयुक्त कॉन्फ्रेंस करने का निर्णय
कार्यकर्ताओं के समर्थन में युवा राजपूत सभा के कोर ग्रुप और स्टेट टीम की बैठक हुई। सभा के सदस्यों ने डोगरा सदर सभा, महाजन सभा, श्री अमर क्षत्रीय राजपूत सभा समेत अन्य सभाओं और सामाजिक संगठनों के साथ संयुक्त रूप से बैठक करने का निर्णय लिया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे चैंबर की बंद की कॉल का समर्थन करने का एलान किया। साथ ही व्यापक स्तर पर आंदोलन करने की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


सरोल टोल प्लाजा के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन
जम्मू। वकीलों ने जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बार एसोसिएशन के बैनर तले नारेबाजी की। एक स्वर में टोल बंद करने की मांग की। कहा कि यदि हाईवे प्रयोग में नहीं है तो टोल लेने का कोई तुक नहीं। यदि इसे लेकर बंद भी होगा तो समर्थन करेंगे। प्रधान विक्रम शर्मा ने कहा- हाईवे अथाॅरिटी को बिना देरी टोल बंद करना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



भोर कैंप और तालाब तिल्लो में रोष रैली
जम्मू। जेकेपीसीसी शरणार्थी प्रकोष्ठ की ओर से भोर कैंप से एयरपोर्ट मार्ग तक रैली निकाल विरोध जताया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि नए स्मार्ट मीटर की रीडिंग के आधार पर टैरिफ का भुगतान करने में लोग आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। टोल पर अवैध वसूली बर्दाश्त से बाहर है। पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा-सरकार ने लगातार जनविरोधी कदम उठाए हैं। पार्टी नेता मनमोहन सिंह ने स्मार्ट मीटर के वित्तीय प्रभाव के बारे में चिंता व्यक्त की। शरणार्थी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमृत बाली ने कहा कि भाजपा सरकार ने गलत नीतियों के कारण आम आदमी की कमर तोड़ दी है। वहीं, तालाब तिल्लो में सचिव संजीव शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने रैली निकाली। ब्यूरो


वाईआरएस के सदस्यों की लड़ाई रखेंगे जारी

जम्मू। युवा राजपूत सभा (वाईआरएस) के आंदोलन को लेकर सरपंच धर्मेंद्र सिंह (कोर कमेटी सदस्य) के नेतृत्व में पदाधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने सभा के सदस्यों की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा कर रिहाई की मांग की। धर्मेंद्र ने सरोर टोल प्लाजा को अवैध करार देते कहा कि वाईआरएस अब अधिकारों के लिए भीख नहीं मांगेगा। सभा को लड़ाई को आगे लेकर जाएंगे। यहां शंकर सिंह, बलबीर सिंह मन्हास, मोहन सिंह, राजिंदर सिंह, कोमल सिंह, सोनी सिंह मौजूद रहे। संवाद



नेकां कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की

जम्मू। स्मार्ट मीटर और सरोर टोल प्लाजा मुद्दे को लेकर युवा नेकां के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को शेर-ए-कश्मीर भवन से रैली निकाल विरोध जताया। उपायुक्त कार्यालय की तरफ जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सड़क पर रोक दिया। प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्कामुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों ने दोनों मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने जनता पर स्मार्ट मीटर का फैसला जबरन थोपा है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद हजारों रुपये के बिल आ रहे हैं। सरोर टोल प्लाजा हटाने को लेकर भी सरकार गंभीर नहीं दिख रही। जिला प्रधान तेजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जम्मू-पठानकोट हाईवे पर सड़क निर्माण के चलते टोल प्लाजा का कोई तुक नहीं है। वहीं, नेकां महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विमला लूथरा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के चलते महिलाओं की दुर्दशा हो रही है। वह जम्मू पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के दलपतिया मोहल्ले में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उधर, नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने युवाओं को जेल में भेजने का विरोध किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed