{"_id":"64e903c37d0b05de4b0d16a6","slug":"saror-toll-plaza-jammu-news-c-10-1-jmu1041-189349-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सरोर टोल पर जन आक्रोश...30 से ज्यादा जगह प्रदर्शन\nसांबा में भूख हड़ताल, गांवों तक पहुंची विरोध की आंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सरोर टोल पर जन आक्रोश...30 से ज्यादा जगह प्रदर्शन सांबा में भूख हड़ताल, गांवों तक पहुंची विरोध की आंच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-आज बंद के समर्थन में न्यायालयों, न्यायाधिकरण, राजस्व न्यायालय रहेंगे बंद, व्यापारी संगठनों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और बार एसोसिएशन का समर्थन
जम्मू । सरोर टोल प्लाजा बंद करने की मांग पर शुरू राजपूत सभा का आंदोलन जन आक्रोश में बदल रहा है। गांवों तक इसका ताप पहुंच गया है। आंदोलन के समर्थन शुक्रवार को चौथे दिन 30 से ज्यादा जगह प्रदर्शन हुए। रैलियां निकाली गईं।
सरोर टेल के विरोध में सांबा के दुकानदारों ने बाजार बंद रखे। जिले के गुडा स्लाथिया की युवा राजपूत सभा के सदस्य गुडा स्लाथिया से पैदल कठुआ जेल के सामने पहुंचे। यहां जेल में बंद सभा के सदस्यों की रिहाई के लिए प्रदर्शन किए। उधर, राजोरी में सांबा चलो मार्च निकाल रहे जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजहर महमूद समेत करीब 15 युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
वहीं, जेएंडके हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव प्रवेश सिंह सलारिया का कहना है कि ये लोगों से जुड़े मुद्दे हैं और बार एसोसिएशन इसके साथ है। पहली भी बार एसोसिएशन लोगों की आवाज बनकर उभरी है। बंद के समर्थन में सभी न्यायालयों, न्यायाधिकरण, सभी राजस्व न्यायालय, आयोग और फोरम में कामकाज ठप रखा जाएगा।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने 30 तक का दिया अल्टीमेटम
उधर, जम्मू कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अजीत सिंह का कहना है कि बुड्ढा अमरनाथ यात्रा और रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है, जिससे बंद से आम लोग और यात्री प्रभावित होंगे। लेकिन सरकार को 30 अगस्त तक का अल्टीमेटम देते हैं। टोल प्लाजा हटाया नहीं जाता तो चक्का जाम करेंगे। वहीं, नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने कहा कि जम्मू बंद को पार्टी का समर्थन है। हम सरोर टोल प्लाजा और स्मार्ट मीटर व्यवस्था का विरोध करते हैं।
-- -- --
आज बंद रहेगा वेयर हाउस
ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट की शुक्रवार की शाम को हुई सलाहकार समिति की बैठक में शनिवार को जम्मू बंद को समर्थन देते हुए वेयर हाउस बंद रखने का फैसला किया गया। अगले दिन रविवार होने के चलते दो दिन वेयर हाउस बंद रहेगा। फेडरेशन के प्रधान दीपक गुप्ता ने कहा कि हम जम्मू के लोगों के साथ हैं और पहले भी उनके साथ चले हैं। जम्मू से जुड़े मुद्दों के लिए बंद रखा जाएगा।
टोल को लेकर लगातार उप राज्यपाल केंद्र सरकार से बात कर रहे ः मंडलायुक्त
वहीं, सरोल टोल प्लाजा के मामले में मंडलायुक्त रमेश कुमार ने कहा कि टोल को लेकर लगातार उप राज्यपाल केंद्र सरकार से बात कर रहे हैं। इसका समाधान भी निकाला जा रहा है। प्रशासन के आग्रह पर शनिवार को सरोर टोल प्लाजा के हालातों का जायजा लेने के लिए एनएचएआई की एक टीम आ रही है। यह टीम जर्जर सड़क का निरीक्षण करेगी। एनएचआई टीम के साथ यूटी प्रशासन के अधिकारी भी रहेंगे। कोशिश की जाएगी कि जब तक यातायात समुचित तरीके से बहाल न हो, तब तक टोल टैक्स में लोगों को राहत दी जाए।
युवा राजपूत सभा ने कानून हाथ में लिया, दोबारा
ऐसा न करने की गारंटी दें तो छोड़ देंगे : एडीजीपी
जम्मू। एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने कहा कि यदि सिविल सोसायटी के गणमान्य लोग यह गारंटी देते हैं कि युवा राजपूत सभा के कार्यकर्ताओं को छोड़ने पर वे कानून व्यवस्था को नहीं तोड़ेंगे तो उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। राजपूत सभा ने विश्वास दिलाया था कि वे लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे और किसी तरह की कानून व्यवस्था को नहीं तोड़ेंगे, लेकिन सरोर टोल प्लाजा पर ऐसा हुआ। पत्थर चलाए गए और तोड़फोड़ भी की गई, इसलिए उनको हिरासत में लेना पड़ा। प्रेस कान्फ्रेंस में एडीजीपी ने कहा कि स्मार्ट मीटर हो या सरोर टोल प्लाजा का मामला। इस पर तमाम संगठनों ने अपनी बात रखी और इसका एक तरीका था, लेकिन युवा राजपूत सभा ने गलत तरीका अपनाया और कानून को हाथ में लिया। ब्यूरो