फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sarkari ration not distribut ing properly

सरकारी राशन बांटने में हो रही हेराफेरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
sarkari ration not distribut ing properly
जम्मू। सरकारी राशन बांटने में भी हेराफेरी सामने आ रही है। कुछ वार्डों में जहां आटा मुफ्त दिया जा रहा है तो चावल नहीं। अगर चावल आवंटित हो रहे हैं तो आटा नहीं। इस कारण लोगों को बार-बार डिपो केचक्कर पर चक्कर काटने पड़ रहे हैं। न्यू प्लाट में गरीब लोगों को अभी तक मुफ्त राशन नहीं मिल पाया है। यहां पर राशन मुहैया करवाने के लिए अलग-अलग संस्थाओं की ओर से मांग की जा चुकी है। ऐसा ही हाल रेशमघर कालोनी में भी सामने आया है। यहां पर कुछ परिवारों को चावल ही मुफ्त मिल पाए हैं आटा नहीं। लोग आटा आने का इंतजार कर रहे हैं और डिपो होल्डरों से संपर्क कर रहे हैं। बख्शी नगर में अभी तक सरकार की ओर से प्रवासी लोगों को मुफ्त राशन वितरित नहीं हो पया है। इसके अलावा अन्य वार्डों में भी हाल कुछ ऐसा ही है। यहां पर कांउसर भी राशन मुहैया करवाने के लिए मांग कर चुके हैं। वार्ड नंबर 26 के काउंसर गौरव चोपड़ा ने कहा कि उनके वार्ड में प्रवासी लोगों को राशन नहंी मिला है। वहीं, जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि न्यू प्लाट में गरीब को राशन देने की मांग कई बार की जा चुकी है मगर अभी तक राशन नहीं मिल पाया है। डिपो से लोगों को पांच किलो आटा प्रति सदस्य जबकि एक किलो चावल मुफ्त मिलने हैं। वहीं, गरीब प्रवासी लोगों को जरूरत के हिसाब से राशन दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed