{"_id":"ad99e0d669247f513f4d0bc6c1c746e3","slug":"sareyara-community-to-boycott-assembly-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों सरेयरा बिरादरी कर रही है चुनावों का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर क्यों सरेयरा बिरादरी कर रही है चुनावों का बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 28 Jul 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न इलाकों में रहने वाले सरेयरा बिरादरी के लोग आने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर सकते हैं। बिरादरी के लोगों ने यह फैसला रविवार को हुई बैठक में लिया और कहा गया कि आगामी चुनाव में बिरादरी के किसी व्यक्ति को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।
विज्ञापन
रविवार को माडी कसबे के कम्यूनिटी हाल में हुई एक बैठक में सरेयरा सदर सभा के प्रधान चरण दास डोगरा, उपप्रधान राम कृष्ण, रवि कुमार, केवल कृष्ण, अजय कुमार, मुंशी राम, राम प्रकाश, तारा चंद आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि हर बार चुनाव के दौरान उन लोगों के पास उम्मीदवार वोट मांगने के लिए आते हैं और कई प्रकार के लुभावने वायदे करके जाते हैं, लेकिन उसके बाद उनका हालचाल जानने के लिए भी कोई नहीं आता है।
विज्ञापन
इस कारण उनकी समस्याएं जस की तस बनी हुई है। इन लोगों ने कहा कि आने वाले कुछ महीनों के दौरान विधानसभा के चुनाव होने को है और उनको पता है कि उन्हें फिर से बेवकूफ बनाने की कोशिशें की जाएगी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।
चुनाव का बहिष्कार करेंगे। बैठक में कहा गया कि आने वाले कुछ दिनों के भीतर बिरादरी की एक और बैठक होगी, जिसमें जिले की सभी तीनों सीटों पर बिरादरी के उम्मीदवारों को खड़ा करने पर भी विचार किया जा सकता है।