{"_id":"697a7d4bee745ec2e20e8b7a","slug":"saras-fair-jammu-news-c-10-lko1027-822785-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस मेला 2026 : जम्मू में सजेगा ग्रामीण भारत का जीवंत उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस मेला 2026 : जम्मू में सजेगा ग्रामीण भारत का जीवंत उत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। ग्रामीण भारत की रचनात्मकता, पारंपरिक स्वाद और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक सरस मेला 31 जनवरी से नौ फरवरी तक बिक्रम चौक स्थित कला केंद्र में होगा। जम्मू-कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से करवाए जा रहे कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं को साझा मंच मिलेगा।
मेले में हथकरघा वस्त्र, हस्तशिल्प, घरेलू उत्पाद और पारंपरिक व्यंजन प्रदर्शित किए जाएंगे, जो ग्रामीण जीवन की सादगी और हुनर को दर्शाते हैं। कई प्रतिभागी स्थायी व्यावसायिक संपर्क स्थापित कर कारोबार को आगे बढ़ाने की पहल करेंगे। साथ ही महिलाओं को आधुनिक ब्रांडिंग, पैकेजिंग और बाजार की मांग को समझने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।
जेकेआरएलएम की मिशन निदेशक डॉ. शुभ्रा शर्मा ने तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को समन्वय के साथ मेले के सुचारू संचालन के निर्देश देते हुए कहा कि सरस मेला ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनके कौशल को स्थायी आजीविका में बदलने की दिशा में एक सशक्त पहल है।