फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sapwal to satwari

Jammu News: सपवाल से सतवारी तक का सफर 25 मिनट में होगा तय

विज्ञापन
sapwal to satwari
आगामी मार्च तक 38 किलोमीटर के फोरलेन मार्ग को शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन

दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे के सिक्स लेन वाले फ्लाईओवर का निर्माण 65 प्रतिशत तक पूरा
जम्मू। सांबा से करीब चार किलोमीटर पहले सपवाल से सतवारी (जम्मू) तक लोगों को जल्द जाम से निजात मिलेगी। इस 38 किलोमीटर के फोरलेन मार्ग को मार्च 2025 तक पूरी तरह से खोलने की तैयारी की जा रही है। इससे लाखों लोगों का सांबा से जम्मू तक का सफर आसान हो जाएगा और वे 25 से 30 मिनट के बीच दोनों तरफ पहुंच सकेंगे।
इस हिस्से में दिल्ली कटड़ा एक्सप्रेस वे के छह लेन वाले फ्लाईओवर का निर्माण भी 65 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है, इसे सितंबर 2025 तक शुरू करने की तैयारी है। पिछले एक साल से अधिक समय से जम्मू- पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकांश हिस्से में दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे का निर्माण चल रहा है। प्रमुख तौर पर सपवाल से सतवारी तक फ्लाईओवर के निर्माण के चलते जाम की भारी समस्या बनी हुई है। इससे दोनों तरफ पहुंचने में लोगों को ढाई से साढ़े तीन घंटे तक लग रहे हैं।
विज्ञापन

इस हिस्से में जाम से बचने के लिए लोग जम्मू से मीरां साहिब और मीरां साहिब रिंग रोड (फोरलेन) से होकर राय मोड, विजयपुर तक पहुंच रहे हैं। मगर इसमें उन्हें 27 किलोमीटर तक का लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। सतवारी से सपवाल की तरफ लगभग हिस्से को संकरी टू वे किया गया है। इससे कई हिस्सों में दोनों तरफ आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। इसमें जगह जगह बेरिकेड्स और डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पैकेज में चल रहा एक्सप्रेस वे का निर्माण
पठानकोट से सतवारी तक तीन पैकेज में एक्सप्रेस वे का निर्माण चल रहा है। इसमें पहले पैकेज में पठानकोट से हीरानगर में काम हो रहा है। सरोर से सतवारी तक 16 किलोमीटर के फ्लाईओवर में कई हिस्सों को तैयार कर लिया गया है।
------

प्रत्येक 30 मीटर में एक पिल्लर, कुल 500
सपवाल से सतवारी तक प्रत्येक 30 मीटर के दायरे में फ्लाईओवर के लिए एक पिल्लर का निर्माण किया गया है। जिसमें कुल 500 पिल्लर स्थापित किए गए हैं। कई हिस्सों में पिल्लरों के ऊपर फ्लाईओवर तैयार कर लिया गया है।
----
इन स्थानों पर लग रहा भारी जाम
रायामोड से आगे तरोर से सरोर तक करीब 4 किलोमीटर का मार्ग वनवे किया गया है। इसी तरह बाड़ी ब्राह्मणा से सतवारी तक भी संकरी टूलेन पर ट्रैफिक चल रही है। सतवारी से सपवाल तक कई अन्य हिस्सों में भी संकरी लेन से वाहनों की आवाजाही होने से जाम बरकरार है।
----
जम्मू से बाड़ी ब्राह्मणा तक पहुंचने में लग रहा दोगुना समय
जम्मू से बाड़ी ब्राह्मणा इंडिस्ट्रयल एस्टेट तक पहुंचने में ही दोगुना समय लग रहा है। पहले आधे घंटे में जम्मू से बाड़ी ब्राह्मणा तक लोग पहुंच जाते थे, लेकिन जाम के कारण अब एक से डेढ़ तक घंटा लग रहा है। इस इंडिस्ट्रयल एस्टेट में करीब 500 औद्योगिक इकाइयां हैं। इसमें रोज 35 से 40 हजार कर्मचारियों की आवाजाही हो रही है।

सबसे अधिक जाम पीक समय में सुबह 8.30 से 10.30 और शाम 6 से 7.30 बजे के बीच लग रहा है। इस अवधि में बाड़ी ब्राह्मणा में ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाई जानी चाहिए।
ललित महाजन, प्रधान बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed