फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mohan Singh Slathia and Ghulam Mohammad zaz to honored with Padma Shri award

Jammu Kashmir: मोहन सिंह स्लाथिया और गुलाम मोहम्मद जाज पद्मश्री से होंगे सम्मानित, उपराज्यपाल ने दी बधाई

Thu, 26 Jan 2023 12:14 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 26 Jan 2023 12:14 AM IST
सार

जम्मू के साहित्यकार मोहन सिंह स्लाथिया और कश्मीर के संतूर शिल्पकार गुलाम मोहम्मद जाज को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मोहन सिंह और गुलाम मोहम्मद को पद्मश्री मिलने पर बधाई दी है।

विज्ञापन
Mohan Singh Slathia and Ghulam Mohammad zaz to honored with Padma Shri award
मोहन सिंह स्लाथिया (बाएं) और गुलाम मोहम्मद जाज (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू और कश्मीर के दो नागरिकों को पद्म श्री 2023 से सम्मानित किया जाना है। इसमें जम्मू के साहित्यकार मोहन सिंह स्लाथिया और कश्मीर के संतूर शिल्पकार गुलाम मोहम्मद जाज को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मोहन सिंह और गुलाम मोहम्मद को पद्मश्री मिलने पर बधाई दी है।

विज्ञापन



डुग्गर मंच के अध्यक्ष मोहन सिंह (67) निवासी गुढ़ा सलाथिया ने पदम श्री सम्मान मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के साथ देश के अन्य हिस्सों में डोगरी के प्रचार प्रसार को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इसके लिए हमें अपने घर से शुरुआत करनी चाहिए। खासतौर पर माताएं अपने बच्चों को डोगरी सिखाएं।
विज्ञापन


संतूर शिल्पकार गुलाम मोहम्मद जाज को कला (शिल्प) के क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजा जाएगा। उनका परिवार 200 वर्षों से संतूर बनाने में पेशे से जुड़ा हुआ है। श्रीनगर के रहने वाले गुलाम मोहम्मद बेमिसाल हुनर की रिवायत आगे बढ़ाने वाले कुनबे की आठवीं पीढ़ी से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मोहन सिंह स्लाथिया और गुलाम मोहम्मद जाज को पद्मश्री सम्मान मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने मोहन सिंह स्लाथिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डोगरी नाटक, रंगमंच और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए आपकी लगातार कड़ी मेहनत और सेवा के लिए बधाई। वहीं, उन्होंने गुलाम मोहम्मद जाज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संतूर सहित हाथ से तैयार किए गए वाद्य यंत्रों को बनाने में आपके योगदान के लिए बधाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed