फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sanitizing tunnel starts in GMC jammu

जम्मू-कश्मीरः जीएमसी में सैनिटाइजिंग टनल शुरू, 20 सेकेंड तक गुजरने से खत्म होगा वायरस

Tue, 07 Apr 2020 02:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 07 Apr 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Sanitizing tunnel starts in GMC jammu
demo pic - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए नगर निगम ने जीएमसी में सैनिटाइजिंग टनल तैयार कर ली गई है। टनल बनाने के लिए अंतिम फैसला रविवार देर शाम को लिया गया था। सोमवार को नगर निगम ने टनल बनाई गई। खास बात यह है कि इस टनल से गुजरने के दौरान 20 सेकंड में सभी प्रकार के वायरस खत्म हो जाते हैं। श्रीनगर के बाद इसे जम्मू में भी तैयार किया गया है। 
विज्ञापन


इस टनल के माध्यम से डाक्टरों, नर्सों, अन्य कर्मचारियों समेत रोगियों को सैनिटाइज किया जाना है। आयुक्त अवनी लवासा ने बताया कि टनल का काम शुरू करवा दिया गया है। इससे चिकित्सकों और अन्य लोगों को लाभ मिलेगा। टनल में वायोडिग्रेबल केमिकल प्रयोग में लाया गया है। इस मौके पर मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, पूर्णिमा शर्मा और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस बीच जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को कश्मीर संभाग में तीन और मामले सामने आए हैं। इसी के साथ केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 109 हो गई है। वहीं, कोरोना वायरस से जंग में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने अपने वेतन का तीस फीसदी हिस्सा देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना से जंग में जीतने के लिए वह अपने साल भर के वेतन का तीस फीसदी दान करेंगे। इसी जंग में जीत के लिए लद्दाख के उपराज्यपाल ने भी अपने एक साल के वेतन का तीस फीसदी हिस्सा देने की घोषणा की है।


इससे पहले रविवार को संभाग में 14 नए मरीज मिले। इन मामलों में तब्लीगी जमात से जुड़े छह लोग भी शामिल हैं। तब्लीगी जमात के संपर्क में आए छह लोगों में पांच उड़ी से हैं, जो पहले से संक्रमित दो लोगों के रिश्तेदार हैं। गांदरबल में 60 साल के तब्लीगी जमात से जुड़े व्यक्ति के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मरीजों के संपर्क में रहने के कारण हंदवाड़ा के चार डॉक्टरों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed