{"_id":"c18e1401df1539c2a685ac46cf92df97","slug":"sanitation-commissioner-visits-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी बात के लिए भड़के सफाई आयोग कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी बात के लिए भड़के सफाई आयोग कमिश्नर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 13 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से जम्मू आएं आल इंडिया सफाई कर्मचारी आयोग के कमिश्नर विजय कुमार ने सिविक सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान रिंकू गिल और प्रशासनिक अमले को साथ लेकर शनिवार को गांधीनगर वाल्मीकि कालोनी का दौरा किया। इस दौरान उन्हें एक नाले में बिना सुरक्षा व्यवस्था के सफाई कर रहे सफाई कर्मी दिखे, उन्होंने उन्हें तुरंत नाले से बाहर आने को कहा और मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
सफाई कर्मियों को उन्होंने खासतौर पर सफाई के दौरान बिना गल्ब्स और मास्क के सफाई न करने को प्रेरित किया। उन्होंने निगम के सेक्रेटरी, सीटीओ, एडीसी और सहित अन्य अधिकारियों को फटकार लगाई और सफाई कर्मियों को गल्व्स और मास्क उपलब्ध करवाने को कहा है। विजय कुमार ने कालोनी की हालत देखी तो उन्होंने एकाध मरले के ऊपर बनी मंजिलों पर अफसोस जताया।
विज्ञापन
उन्होंने सफाई कर्मियों को कालोनी, अच्छे आवास और सफाई कर्मियों के बच्चे अन्य कामकाज कर सके, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को लिखकर देखें। इस मौके पर सीटीओ दीपक गुप्ता, सेक्रेटरी नरेश कुमार और एडीसी शफकत कोहली सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र ने सफाई कर्मियों के उत्थान के लिए कई योजनाएं लाई हैं। 50 हजार से 15 लाख रुपये तक ऋण उपलब्ध हैं। हाथ से मल उठाने वालों के लिए 3.25 लाख रुपये तक सब्सिडी है। इसके साथ ही उन्होंने सफाई कर्मियों की शिक्षा, आवास, उच्च स्तर से जुड़ी अन्य सभी मांगों पर एक साल के भीतर अच्छे परिणाम सामने आने का विश्वास दिलाया है। राज्य मंत्री गुर्जर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की ओर से 15वें स्थापना दिवस पर शनिवार को जम्मू विश्वविद्यालय के जोरावर सिंह आडिटोरियम में करवाए गए राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आजादी से पहले महात्मा गांधी ने स्वच्छ भारत के लिए झाड़ू उठाया था, जबकि आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाड़ू हाथ में लेकर स्वच्छ भारत का संदेश दिया। 2019 में 150वीं गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत का लक्ष्य पूरा करना है। हरिद्वार में 23 लाख लोगों को हाथ से मल उठाने से छुटकारा दिलाया है और उन्हें 40-40 हजार रुपये देकर उच्च स्तर पर पहुंचाया और 3-3 हजार रुपये मासिक दिए जा रहे हैं।
प्रतिनिधि सम्मेलन में राजस्थान, गुजरात, झारखंड, उत्तर प्रदेश, जेएंडके और बंगाल से संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। सभी राज्यों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने ज्ञापन राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और लोकसभा सांसद अर्जुन राम मेघवाल को सौंपे गए। मेघवाल ने संघ के जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष देव आनंद गिल और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार डागर को अगले साल तक राज्य स्तर पर आयोग बनाने को कहा है।
आठ सूत्रीय मांगों पर अमल कर सरकार: राष्ट्रीय अध्यक्ष डागर
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार डागर और संस्थापक राजपाल महरौलिया ने कहा कि 65 साल से सफाई कर्मियों का शोषण हो रहा है विरोध करने पर काम से निकाल दिया जाता है। शोषण रोकने के लिए उन्हें केंद्र सरकार से 2011 अपनी आठ सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए दबाव बना रहे हैं।
गटर में काम करने वालों का विशेष बीमा हो: सांसद मेघवाल
संघ के राष्ट्रीय संरक्षक एवं लोकसभा सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने गटर में काम करने वालों के लिए विशेष बीमा योजना की बात की। इसके अलावा सफाई कर्मियों को टेक्निकल वर्कर या स्वास्थ्य कर्मी कहने पर जोर देते हुए कहा कि उन्होंने 15वीं लोकसभा में 20 बार कालिंग अटेंशन देकर सरकार का ध्यान सफाई कर्मियों की ओर करवाया।
चार्टेड डिमांड लागू करवाने को प्रयासरत: प्रिया सेठी
राज्य शिक्षा मंत्री प्रिया सेठी और जम्मू वेस्ट के विधायक सत शर्मा के मुताबिक उनके पास बहुत सारी चार्टेड डिमांड हैं, जिन्हें पिछली सरकार ने नजरअंदाज किया है, लेकिन मौजूदा सरकार के समय वह इन डिमांड को लागू करवाने के लिए प्रयासरत हैं।
सफाई को यकीनी बनाए मजदूर संघ: जेयू वीसी
जम्मू विश्वविद्यालय के उपकुलपति आरडी शर्मा के मुताबिक देश में 693 विश्वविद्यालय, 43 हजार कालेज और 12 लाख टीचरों के बावजूद फर्जी डिग्रियां बन रही हैं। पुलिस तंत्र पर हजारों करोड़ खर्च के बावजूद चोरी और डाके पड़ रहे। एंट्री क्रप्शन विंग के बावजूद भ्रष्टाचार चरम पर है। इतने बड़े अखिल भारतीय संघ के बावजूद अगर स्वच्छता अभियान की जरूरत समझी गई है तो जाहिर है सफाई नहीं हो रही है। इसे यकीनी बनाया जाए।