{"_id":"634086151b79aa2f1b5fdfb0","slug":"sanitaization-rspura-news-jmu2696886166","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता का ज्ञान ही बचाएगा आपकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता का ज्ञान ही बचाएगा आपकी जान
विज्ञापन
जागरूक शिविर के दौरान विद्यार्थियों को पौधे देते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। स्वच्छ भारत के तहत भाजपा ओबीसी मोर्चा आरएस पुरा इकाई ने आरएस पुरा व मीरां साहिब के स्कूलों में शुक्रवार को स्वच्छता के बारे में जागरूकता अभियान चलाया। मोर्चा अध्यक्ष ब्रह्म ज्योत सत्ती के निर्देश पर बच्चों को स्वच्छता से जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि अगर स्वच्छता को अपनाएंगे तो कई प्रकार की बीमारियों से बचेंगे।
उन्होंने कहा कि अपने घरों में साफ-सफाई रखने के साथ फ्रिज के पीछे में पड़ा पानी वहां से हटा दें, ताकि डेंगू जैसी बीमारी से बचा जा सके। जिला महासचिव वरिंदर कुमार वर्मा ने कहा कि स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी स्वच्छता बनाए रखने के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं । मोर्चा हर नागरिक के साथ खड़ा है। अगर किसी को किसी भी तरह की मदद की जरूरत है तो वह संबंधित जिले के जिलाध्यक्ष से संपर्क करे।
इस दौरान को कई पौधे भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में निदेशक शिक्षा संस्थान रामेश्वर सिंह मन्हास, पंच रुचि डोगरा, विशाल शर्मा सहित भाजपा मोर्चा के कई सदस्य भी मौजूद थे ।