{"_id":"69390ad22231189f530a2e61","slug":"sangharsh-samiti-prepares-to-shut-down-jammu-seeks-support-from-bar-association-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी मेडिकल सीट विवाद: जम्मू बंद करने की तैयारी में संघर्ष समिति, बार एसोसिएशन से मांगा समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी मेडिकल सीट विवाद: जम्मू बंद करने की तैयारी में संघर्ष समिति, बार एसोसिएशन से मांगा समर्थन
Wed, 10 Dec 2025 11:23 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:23 AM IST
सार
श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करते हुए जम्मू बंद की तैयारी शुरू कर दी है और समर्थन जुटाने के लिए तीन दिन का जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में समिति ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन से मुलाकात कर आगे के आंदोलन के लिए समर्थन मांगा।
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष से मिलते संघर्ष समिति के संयोजक।
- फोटो : संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति अब आंदोलन को और तेज करने के साथ ही जम्मू बंद की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके लिए समिति ने समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। संघर्ष समिति द्वारा विभिन्न जिलों में प्रदर्शन और बैठकें आयोजित की जाएंगी और जम्मू में अगले तीन दिन तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इसी क्रम में मंगलवार को समिति के पदाधिकारियों ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के संयोजक रिटायर्ड कर्नल सुखबीर सिंह मनकोटिया ने श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दधीचि के साथ मिलकर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल कोतवाल से भेंट की। उन्होंने कोतवाल को अब तक के आंदोलन की रणनीति की जानकारी दी और आगे के आंदोलन के लिए समर्थन मांगा। संयोजक मनकोटिया व श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दधीचि मंगलवार को हाईकोर्ट जम्मू पहुंचे।
विज्ञापन
परिसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में माथा टेक कर उन्होंने भगवान भशिव का आशीर्वाद लिया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू के अध्यक्ष निर्मल कोतवाल और उनकी टीम से भेंट की। इस दौरान बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह, महासचिव प्रदीप मजोत्रा, संयुक्त सचिव अंशु महाजन, और कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन