भाजपा की जिला इकाई द्वारा पार्टी में नई जिम्मेदारी संभालने वाले लोगों को किया सम्मानित संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा भारतीय जनता पार्टी की आरएस पुरा जिला इकाई द्वारा आज एक कार्यक्रम का आयोजन कर पार्टी में नई जिम्मेदारियां मिलने वाले लोगों को सम्मानित किया! भारतीय जनता पार्टी के आर एस पुरा जिला प्रधान सरदार हरभजन सिंह पम्मी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा एससी मोर्चा के राज्य महासचिव बने धर्मेंद्र कुमार, राज्य सचिव बनी विद्या मोटन, एससी मोर्चा के जिला प्रधान बहादुर लाल तथा एस टी मोर्चा के जिला प्रधान बने सरपंच लियाकत अली को पार्टी की जिला इकाई द्वारा सम्मानित किया गया! इस मौके पर पूर्व मंत्री श्याम लाल चौधरी, पूर्व विधायक गारू राम भगत, भाजपा के राज्य प्रवक्ता एडवोकेट देवराज शर्मा तथा जिला महासचिव अकाश चोपड़ा सहित पार्टी के अन्य लोग भी मौजूद थे! इस मौके पर जिला प्रधान हरभजन सिंह पम्मी ने नियुक्त हुए नए सदस्यों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उन्हें जो जिम्मेदारी पार्टी द्वारा सौंपी गई है वह उस पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे! जिला प्रधान ने बताया कि पार्टी द्वारा लगातार मोर्चों का गठन किया जा रहा है और नियुक्त होने वाले सदस्यों को भाजपा की जिला इकाई द्वारा सम्मानित किया जा रहा है! इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्याम लाल चौधरी ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मौजूदा संकट को देखते हुए लोगों की सेवा करने में पूरी तरह से तैयार रहें और इस बात का पूरा ख्याल रखें कि हमारे आस-पास में कोई भी परिवार भूखा ना रहे! चौधरी ने इस मौके पर नियुक्त होने वाले सदस्यों को मुबारकबाद भी दी! इस अवसर पर किसान मोर्चा के राज्य उप प्रधान सतीश भारती, अशोक चौधरी, बिशन चौधरी, मुंसिपल कमेटी आर एस पुरा के चेयरमैन सतपाल पप्पी, गगन भाटिया, विकास डोगरा सरपंच बद्रीनाथ, पंच केवल शर्मा महिला मोर्चा की प्रधान प्रवीन कुमारी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे!