फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Samba: The main accused in the Delhi Police recruitment exam scam has been granted interim bail.

Samba: दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध के मुख्य आरोपी को मिली अंतरिम जमानत, रिमांड याचिका अस्वीकार

Fri, 26 Dec 2025 12:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Dec 2025 12:13 AM IST
सार

अदालत के आदेश के अनुसार, आरोपी को रोजाना दो घंटे घगवाल पुलिस थाने में हाजिर होना होगा।

विज्ञापन
Samba: The main accused in the Delhi Police recruitment exam scam has been granted interim bail.
Demo - फोटो : अमर उजाला प्रिंट / एजेंसी

विस्तार

दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने के मामले के मुख्य आरोपी सतीश कुमार को अदालत से अंतरिम जमानत मिल गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसे हरियाणा से गिरफ्तार किया था और बुधवार को घगवाल लेकर आई थी। अदालत ने पुलिस की रिमांड याचिका स्वीकार नहीं की हालांकि आरोपी को जांच में पूरा सहयोग करने का आदेश दिया। अदालत के आदेश के अनुसार, आरोपी को रोजाना दो घंटे घगवाल पुलिस थाने में हाजिर होना होगा।

विज्ञापन


घगवाल के सांदी मार्ग पर एक निजी स्कूल की इमारत को अप्रैल 2025 में स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की परीक्षा के लिए एक निजी कंपनी ने किराए पर लिया था। आरोपियों ने स्कूल के सामने एक कमरा किराए पर लेकर वहां वाई-फाई केबल जमीन के नीचे बिछाई जिसे स्कूल के सर्वर से जोड़ा गया था। इससे कमरे में बैठे लोग परीक्षा में सेंध लगाकर पेपर हल कर सकते थे। दिल्ली पुलिस के एक जवान की सतर्कता से यह मामला उजागर हुआ। जम्मू पुलिस ने कमरे से लैपटॉप, कंप्यूटर और सर्वर जब्त कर लिए, जिनकी जांच चल रही है।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी सतीश कुमार इसके बाद फरार हो गया था, जिसे हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत में पेश होने पर उसे अंतरिम जमानत मिल गई। इस मामले में पुलिस एक अन्य स्थानीय निवासी से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed