{"_id":"681753e0fa7c7460d10fdd0c","slug":"samba-people-said-we-will-not-tolerate-it-anymore-pakistan-will-have-to-pay-the-price-for-challenging-them-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा पेट खाएंगे, पाकिस्तान को सबक सिखाएंगे: सांबा के लोग बोले, अब नहीं सहेंगे; चुनौती देने का खामियाजा भुगतेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा पेट खाएंगे, पाकिस्तान को सबक सिखाएंगे: सांबा के लोग बोले, अब नहीं सहेंगे; चुनौती देने का खामियाजा भुगतेगा
Sun, 04 May 2025 05:18 PM IST
निकिता गुप्ता
प्रीत चौधरीसांबा, अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
प्रीत चौधरीसांबा, अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 04 May 2025 05:18 PM IST
सार
सांबा के लोग पाकिस्तान की आर्थिक नाकामी और भारत विरोधी नीतियों पर गुस्सा व्यक्त करते हुए कहते हैं कि वे आधा पेट खाकर भी पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
बंकर में रह रहे सांबा के लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बम और गोलियों के धमाकों के बीच ही हमारी पैदाइश है। पाकिस्तान जितने लंबे समय से हमें लहूलुहान कर रहा है, उसके लिए हम किसी भी तरह का बलिदान देने को तैयार हैं। मगर इस बार उसे हर हाल में ऐसा सबक सिखाना जरूरी है, जो उसकी आने वाली नस्लों के लिए नजीर बन जाए।
विज्ञापन
संवाद ने सांबा के जीरो लाइन पर बसे गांव बैनग्लाड और कड़गाल का दौरा किया तो लोगों ने कुछ इसी तरह के उद्गार व्यक्त किए। कहा कि इस समय पाकिस्तान विदेशों में काम कर रहे अपने अधिकारियों को सैलरी भी नहीं दे पा रहा। ऐसे दयनीय हालत में पहुंच चुके पाकिस्तान के हुक्मरानों की सत्ता केवल भारत विरोध पर टिकी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान को सबक सिखाने का यही सही वक्त है। उन्होंने कहा, आधा पेट खाएंगे पर पाकिस्तान को सबक सिखाएंगे। कुछ पढ़े-लिखे और प्रतियोगी सेवाओं की तैयारी करने वाले युवकों ने कहा कि पाकिस्तान का हर बच्चा इस वक्त अपने सिर पर लगभग एक लाख का कर्ज लेकर पैदा होता है। तेल और गैस का इंपोर्ट बिल हो या सैलरी और सब्सिडी जैसे रोजमर्रा के खर्च, पाकिस्तान की पूरी इकोनॉमी ही कर्ज पर चल रही है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: आतंक पर प्रहार जरूरी: 'अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकियों को प्रशिक्षण केंद्र बनाकर रख दिया', स्वामी निश्चलानंद
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन