फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   'America has turned Pakistan into a training centre for terrorists', Swami Nischalananda

आतंक पर प्रहार जरूरी: 'अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकियों को प्रशिक्षण केंद्र बनाकर रख दिया', स्वामी निश्चलानंद

Sun, 04 May 2025 05:04 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 04 May 2025 05:04 PM IST
सार

जम्मू धर्मसभा में शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकियों का अड्डा बना दिया है और पहलगाम हमला तंत्र की लापरवाही का परिणाम है, साथ ही उन्होंने आतंक पर प्रहार और धर्म से जुड़ाव को आवश्यक बताया।

विज्ञापन
'America has turned Pakistan into a training centre for terrorists', Swami Nischalananda
पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू में दो दिवसीय विशाल धर्मसभा, दर्शन व दीक्षा कार्यक्रम में डोक पलौड़ा पहुंचे गोवर्धन मठ, पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने पहलगाम हमले पर कहा कि तंत्र घटना घट जाने पर जागा। यदि पहले से ही जागा होता, तो घटना न होती।

विज्ञापन


उन्होंने सीधे अमेरिका को निशाने पर लेते हुए कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवादियों का प्रशिक्षण केंद्र बनाकर रख दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत व पाकिस्तान के बीच चाल चल रहे हैं। इससे सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
Trending Videos

भारत-पाक तनाव पर शंकराचार्य की चिंता
डोक पलौड़ा में शिष्य कमल सिंह चिब के निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने पहलगाम हमले के बाद भारत व पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव पर कहा कि भारत में बड़ी संख्या में मुसलमान रहते हैं, तो पाकिस्तान मेंं भी हिंदू रह रहे हैं। इस बात का हमें ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन

सिंधु जल संधि पर शंकराचार्य की प्रतिक्रिया
सिंधु नदी जल संघि को भारत की तरफ से निरस्त करने पर शंकराचार्य ने कहा कि पाकिस्तान तीन ओर से घिरा हुआ है। उस पर काफी कर्ज है। अपने अस्तित्व को बचाने के लिए आतंकवादियों को भेज रहा है। इस समय परस्पर संयम, संवाद अपनाने की जरूरत है। सद्भाव, सेवा व संघ का बल सर्वोत्तम है।

यह खबर भी पढ़ें: सिंधु जल संधि का निलंबन: भारत ने बगलिहार बांध से रोका पाकिस्तान का पानी; किशनगंगा डैम से भी रोकने की है योजना

विज्ञापन

युद्ध का उद्देश्य सीमा विस्तार नहीं, आत्मरक्षा होना चाहिए
आतंक पर प्रहार जरूरीमहाभारत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की तरफ से दिए गए संधि प्रस्ताव को दुर्योधन ने ठुकरा दिया था। वह किसी भी तरह नहीं माना और युद्ध हुआ। जब अस्तित्व पर बन आए तो युद्ध अवश्यंभावी हो जाता है। किसी के अस्तित्व पर प्रहार करना उचित नहीं है। युद्ध के पीछे उद्देश्य सीमाओं की वृद्धि की मंशा होती है। युद्ध को किसी भी स्तर पर रोका नहीं जा सकता। आतंक पर प्रहार भी जरूरी है।

ऐसा कोई व्यक्ति नहीं, जो नशा न करता हो
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि संसार में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं, जो नशा न करता हो। यदि धर्म संस्कृति से दूर रहेंगे तो कृत्रिम नशा तो करेंगे ही। हमें जागरूक रहने की जरूरत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed