{"_id":"68fd35e4fe4d63b7fd00bcb3","slug":"samba-news-tribute-news-samba-news-c-289-1-sba1003-109074-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वीर भूमि पार्क में पूर्व मंत्री ठाकुर गुलचैन सिंह चाढ़क को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वीर भूमि पार्क में पूर्व मंत्री ठाकुर गुलचैन सिंह चाढ़क को दी श्रद्धांजलि
Sun, 26 Oct 2025 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
सांबा में पूर्व मंत्री ठाकुर गुलचैन सिंह चाढ़क को श्रद्धांजलि देते डोगरा सदर सभा के सदस्य
सांबा। डोगरा सदर सभा जिला सांबा की ओर से वीर भूमि पार्क सांबा में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री ठाकुर गुलचैन सिंह चरक के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जेडईओ (सेवानिवृत्त) शिवचरण सिंह ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने ठाकुर चाढ़क के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक योगदान को याद किया। सभा में उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभा में डोगरा सदर सभा के अनेक सदस्य, गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।