फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba news, search operation

Jammu News: भारत-पाक सीमा पर चौकसी बढ़ाई, बीएसएफ व पुलिस के जवान तैनात

Mon, 08 Dec 2025 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 08 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
samba news, search operation
भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मुस्तैद बीएसएफ के जवान, - फोटो : bishnah 1
भारत-पाक सीमा पर चार पंक्ति की सुरक्षा ग्रिड बनाई
विज्ञापन

पुलिस और बीएसएफ के बीच करवाई जा रही समन्वय बैठक
सांबा। भारत-पाक के मध्य उपजे तनाव के चलते पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं की योजना बनाई जा रही है। पाकिस्तान की सेना ने सीमा के निकट बनाए लांचिंग पैड भी आबादी बाले क्षेत्रों में शिफ्ट कर दिए हैं।
भारत-पाक सीमा पर चार पंक्ति की सुरक्षा ग्रिड बनाई गई है। सीमा पर पहली पंक्ति में तैनात बीएसएफ के जवान, दूसरी पंक्ति में सेना के जवान, तीसरी पंक्ति में वीडीजी के सदस्य और चौथी पंक्ति में बार्डर पुलिस चौकियों पर तैनात पुलिस कर्मी पूरी तरह से सतर्क हैं।
विज्ञापन

रक्षा सूत्रों के अनुसार आगामी दिनों में ठंड के बढ़ने के साथ घना कोहरा व धुंध से पाकिस्तान की ओर बहने वाले नदी-नालों के किनारों पर उगे सरकंडों की मदद से घुसपैठ करने की पाक सेना की योजना से सुरक्षाबल पूरी तरह से चौकस हैं। भारत-पाक सीमा पर अतिरिक्त बीएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है। ऐसे में पुलिस और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच समन्वय बनाने के लिए बैठकें भी हो चुकी हैं। शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी नलिनी प्रभात ने सीमावर्ती क्षेत्र रामगढ़ के बरोटा में बैठक कर बीएसएफ के अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को आपसी तालमेल बनाने पर जोर दिया। वहीं, वीडीजी के सदस्यों को भी बीएसएफ व पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए कहा। बीएसएफ के एक अधिकारी के अनुसार की सीमा पर परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। बीएसएफ और पुलिस संयुक्त तलाशी अभियान के अलावा एंटी टनल अभियान भी चलाए जा रहे हैं। कुल मिलाकर भारत-पाक सीमा पर कड़ी चौकसी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed