{"_id":"619950fa6a2c940b7f011025","slug":"samba-news-politcal-news-samba-news-jmu248265822","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पहले फैसला लेती तो नहीं जाती 700 किसानों की जान : कुंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पहले फैसला लेती तो नहीं जाती 700 किसानों की जान : कुंडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले से किसानों में खुशी की लहर है। बीते एक साल से दिल्ली बॉर्डर पर किसान इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदेश के पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल ने किसानों को उनकी जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना भी साधते कहा कि अगर यह फैसला जल्दी लिया जाता तो 700 किसानों को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती। किसानों की यह सफलता बहुत बड़ी है। आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी कि किस तरह इस देश के किसानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर किसानी और किसानों को बचाया था। कुंडल ने कहा कि केंद्र सरकार को उन तमाम किसान परिवारों से माफी मांगनी चाहिए, जिन्होंने इस आंदोलन की वजह से अपने परिजनों को खोया। सरकार का किसानों के साथ एक साल तक ऐसा व्यवहार करना गलत था।
-----
कृषि कानूनों की वापसी पर किसानों ने बांटीं मिठाइयां
सांबा। कृषि कानूनों की वापसी पर किसानों ने खुशी मनाकर मिठाइयां बांटी। जिले के रैपर और पंगदौर में समाजसेवी रीना चौधरी के साथ किसानों ने इस जीत पर खुशी मनाई। किसान सरदार बलविंद्र सिंह, निर्मल सिंह, तरन सिंह, मंगा सिंह, चमन सिंह, राज कुमार और जोगिंद्र सिंह ने बताया की किसानों की जीत हुई है। कहा कि गुरु परब पर सरकार ने किसानों को तोहफा दिया है। संवाद