{"_id":"692dfd58a35bad99bc0887a3","slug":"samba-news-crime-samba-news-c-289-1-sba1003-109685-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा के सुंब में गुब्बारे से बंधा सफेद संदिग्ध बॉक्स मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा के सुंब में गुब्बारे से बंधा सफेद संदिग्ध बॉक्स मिलने से हड़कंप
Tue, 02 Dec 2025 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
सांबा। जिले के चांडाली गांव में मिले संदिग्ध गुब्बारे की जांच करते हुए
जांच में मौसम मापने वाले यंत्र की जानकारी आई सामने
सांबा। सुंब इलाके के चांडली गांव के पास जंगल में बुधवार सुबह मिला गुब्बारे के साथ सफेद संदिग्ध बॉक्स पूरे क्षेत्र में दहशत का कारण बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और बॉक्स को घेराबंदी के बीच सुरक्षित तरीके से जांच के लिए कब्जे में लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्राथमिक जांच में यह बॉक्स किसी विस्फोटक या अवैध सामग्री का नहीं, बल्कि मौसम वैज्ञानिकों द्वारा छोड़े जाने वाला मौसम मापने का यंत्र प्रतीत हो रहा है। ऐसे उपकरणों के माध्यम से वातावरण, हवा की दिशा, तापमान, आर्द्रता और अन्य मौसम संबंधी आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। यह डिवाइस हवा के साथ दूर-दूर तक पहुंच सकता है और कई बार घने जंगलों या वीरान इलाकों में गिर जाता है।
हालांकि, पुलिस ने कहा कि औपचारिक पुष्टि लैब जांच के बाद ही की जाएगी लेकिन अभी तक के निष्कर्षों से किसी खतरे की आशंका नहीं लग रही है। फिलहाल संबंधित विभागों से भी जानकारी मांगी गई है। जिले के पहाड़ी गांव चांढली में दोपहर एक बजे में एक गुब्बारे से जुड़ा एक सफेद बॉक्स जिसमें मौसम संबंधी उपकरण जैसा रेडियोसोंडे लिखा है। गोरन पुलिस चौकी प्रभारी ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है।