{"_id":"6913a636ec7ceb1dc606fcaa","slug":"samba-news-crime-news-samba-news-c-289-1-sba1003-109356-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्मैलपुर में चोरी की वारदात, नकदी व सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्मैलपुर में चोरी की वारदात, नकदी व सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ
Wed, 12 Nov 2025 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए आरोपी, पुलिस ने शुरू की तलाश
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र के स्मैलपुर गांव में बीती रात चोरी की एक बड़ी वारदात ने लोगों को दहशत में डाल दिया। चोरों ने एक मकान के साथ स्थित दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी और हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार चोरों ने देर रात ‘शर्मा जनरल स्टोर’ नामक दुकान में सेंध लगाई और वहां रखी करीब 1.25 लाख रुपये नकद राशि के साथ लगभग 25 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकान के मालिक आशीष कुमार ने बताया कि वह शारीरिक रूप से 75 प्रतिशत दिव्यांग हैं और घर के साथ छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का पेट पाल रहा है। चोरों ने देर रात लगभग ढाई बजे दुकान के ताले तोड़कर लगभग सवा लाख रूपया और 25 हजार का सामान चुरा लिया। उसने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है और फुटेज देखने पर दोनों चोर स्थानीय युवक निकले, जो नशे (चिट्टे) की लत के शिकार हैं।
बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में नशे की लत के कारण युवाओं के अपराध की ओर बढ़ने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि चिट्टे पर सख्त कार्रवाई की जाए और रात के समय गश्त बढ़ाई जाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज और लोगों की ओर से बताई गई पहचान के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद