फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba news, celebration news

Jammu News: बाजार में बहार, करोड़ों का कारोबार

Sun, 19 Oct 2025 02:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 19 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
samba news, celebration news
विजयपुर दीपावली पर्व पर बाजारों में खरीदारी करते
धनतेरस पर सराफा, बर्तन और इलेक्ट्राॅनिक्स के सामान की हुई खूब खरीदारी
विज्ञापन

सांबा। खुशहाली और सुख-समृद्धि का पर्व दीपोत्सव का आगाज शनिवार को धनतेरस से हो गया। धनतेरस के मौके पर पर बाजारों में खूब धन बरसा। सराफा, बर्तन बाजार और इलेक्ट्राॅनिक्स गुलजार रहा।
लोगों ने अपनी सुविधा के मुताबिक खरीदारी की। शुभ मुहूर्त देखकर लोगों ने बर्तन, जेवर, वाहन, कपड़े और इलेक्ट्राॅनिक्स उत्पादों की खरीदारी की। वित्तीय समावेशन विशेषज्ञ सुरेश मूसला के अनुसार धनतेरस पर सांबा जिले में लगभग 4 करोड़ रुपये से अधिक जबकि सांबा कसबे में 50 लाख रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन

पंसारी दुकानों में सुबह से जुटी रही भीड़ : इस बार धनतेरस पर पंसारी की दुकानों पर भारी जमावड़ा देखने को मिला। मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर कमल गट्टा, गोमती चक्र, सुपारी, लॉन्ग, कर्पूर, इलाइची और और काले तिल सहित कई सामग्रियों धनतेरस पूजा में विशेष महत्त्व है। पंसारी की दुकानों में इन सामग्रियों को खरीदने के लिए दिन भर भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथोंहाथ बिक गए डिजाइनर स्टील के बर्तन : धनतेरस के मौके पर डिजाइनर स्टील के बर्तनों की अच्छी डिमांड रही। धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस पर भगवान धनवंतरी कलश के साथ प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा रही है। हर व्यक्ति इस दिन किसी न किसी बर्तन को जरूर खरीदता है। यही कारण है कि शनिवार को बर्तनों की दुकानों पर भी काफी भीड़ दिखी।बॉक्स
गुलजार रहा सराफा बाजार: धनतेरस पर इस बार सर्राफा बाजार सबसे ज्यादा गुलजार रहा। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। नामी गिरामी ज्वेलर्स से लेकर छोटे सर्राफ के यहां भी ग्राहकों की भीड़ दिखी। सबसे ज्यादा हल्के और डिजाइनर ज्वेलरी की बिक्री हुई। धनतेरस के अवसर पर सोना चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है। बाजार विशेषज्ञ बताते हैं कि ज्यादातर लोग निवेश के हिसाब से भी सोने-चांदी की काफी खरीदारी करते हैं।
एडवांस टेक्नोलॉजी वाले उपकरणों की धूम: इलेक्ट्रॉनिक बाजार भी धनतेरस में गुलजार रहा। एडवांस टेक्नोलॉजी वाले उपकरणों ने ग्राहकों को खूब लुभाया। लिंक रोड बाजार, बॉर्डर रोड मार्केट, मैन चौक बाजार, चाहता बाजार आदि बाजारों में स्थित टीवी, फ्रिज आदि के शोरूम में दिनभर ग्राहक आते-जाते रहे।
इलेक्ट्रॉनिक सामग्री के कारोबारी सुनील ने बताया कि फ्रंट डोर वाशिंग मशीन, वाइस रिकॉर्ड वाले टीवी, 53 इंच वाली एलईडी, साइड डोर वाले फ्रिज आदि खूब पसंद किए गए। इसकी बिक्री भी अच्छी रही।

ट्रैफिक बदइंतजामी से परेशान रहे लोग
सांबा में दिन-प्रतिदिन ट्रैफिक की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। जिम्मेदार ट्रैफिक और परिवहन विभाग की कोई सक्रिय भूमिका नज़र नहीं आती है। धनतेरस पर सांबा में ट्रैफिक की समस्या से लोग परेशान रहे। दीपावली पर यह समस्या और विकराल रूप धारण कर सकती है। स्थानीय महिला अनु देवी, शालू जम्वाल, श्रुति राजपूत, संध्या संब्याल ने कहा कि सांबा में ट्रैफिक के बुरे हाल हैं। त्योहारों में भी कोई विशेष ध्यान नहीं रखा जा रहा। उन्होंने डीसी आयुषी महाजन से इस मसले पर ध्यान देने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed