{"_id":"69334a9013e05394410fd66c","slug":"samba-news-banqar-demand-samba-news-c-289-1-sjam1009-109753-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र की इमारत में बंकर बनाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र की इमारत में बंकर बनाने की मांग की
Sat, 06 Dec 2025 02:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट बसे गांव बैनगलाड़ में स्वास्थ्य विभाग की पीएचसी की इमारत का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों ने इमारत में बंकर की भी सुविधा रखने की मांग की है।
ग्रामीण सुभाष चौधरी, चानन सिंह और जीत लाल ने कहा कि हमारा गांव बार्डर के निकट है। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली गोलाबारी से लोगों को परेशानी बनी रहती है। स्वास्थ्य केंद्र की इमारत में बंकर का होना जरूरी है। ताकि पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली गोलाबारी में स्टाफ के सदस्यों के साथ मरीज भी सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया है।
हम ने अपने उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया है कि इमारत के एक हिस्से में बंकर भी बनाया जाए। हमारा भी प्रयास है कि वहां पर बंकर बनाया जाए।
डॉ. ऋचा, बीएमओ स्वास्थ्य विभाग सांबा
हमने कह दिया है कि इमारत के नीचे एक हिस्से में बंकर बनाया जाए ताकि गोलाबारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ के सदस्य सुरक्षित रह सकें।
- डॉ. देवेंदर मन्याल, विधायक, रामगढ़ सांबा