फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba news, agriculture news

Jammu News: बारिश से एक हजार मकानों को नुकसान, 214 हेक्टेयर भूमि पर फसल तबाह

Sat, 01 Nov 2025 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 01 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
samba news, agriculture news
सरकार ने न तो मुआवजा दिया है और न ही मलबा हटाने के लिए कोई भरोसा दिलाया : किसान
विज्ञापन

सांबा। अगस्त माह में भारी बारिश से एक हजार मकानों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही 214 हेक्टेयर भूमि पर फसल तबाह हुई है। विधानसभा में भाजपा विधायकों ने इस मुद्दे को जोरशोर से रखा था।
किसान खजान सिंह और कंवलीत सिंह ने कहा कि उनके खेत में आज भी मलबा पड़ा है। सरकार ने न तो मुआवजा दिया है और न ही मलबा हटाने के लिए कोई सहायता देने का भरोसा दिलाया है। इस कारण किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। इस बार गेहूं की फसल भी नहीं लग पाएगी। इसको लेकर वह चिंतित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग ने भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया है। किसानों के खेत आज भी मलबे से भरे पड़े हैं।
कोट
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में 214 हेक्टेयर धान की फसल का मुआवजा एसडीआरएफ के तहत दिया जाएगा। अन्य फसल बीमा योजना के तहत दिया जाना है जो धान की फसल की कटाई के बाद तय किया जाना है कि बची हुई धान को कितना नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश खजुरिया, जिला मुख्य कृषि अधिकारी सांबा
कोट
भारी बारिश से जिले में एक हजार मकानों को नुकसान पहुंचा था किसी को कम तो किसी को अधिक ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से टीमों का गठन किया गया। नुकसान के हिसाब से प्रभावितों के खातों में राशि जमा की है।
- चंपा देवी, एडीडीसी सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed