{"_id":"68aa2acbf870bf1ecc003fe7","slug":"samba-news-accident-news-samba-news-c-289-1-sba1003-107861-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सुबह तीन वाहनों की भीषण टक्कर, दोपहर बाद सड़क पर पलटा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सुबह तीन वाहनों की भीषण टक्कर, दोपहर बाद सड़क पर पलटा ट्रक
Sun, 24 Aug 2025 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
सिडको चौक में सड़क हादसे के दौरान आपस में टकराए गए ट्रक। संवाद
हादसे के कारण आधे घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों की आवाजाही प्रभावित
सांबा। सांबा का सिडको चौक ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है। शनिवार को दो सड़क हादसों में पांच लोग घायल हुए। सुबह 9 बजे चौक के पास सड़क विस्तार के निर्माण कार्य के चलते साइड लेन पर तीन ट्रकों की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को सांबा के जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से एक घायल को विजयपुर एम्स अस्पताल रैफर कर दिया गया। घायलों की पहचान लालजीत (39) निवासी उत्तर प्रदेश, बलबीर (40) निवासी उत्तर प्रदेश, सैफ अली (36) निवासी राजस्थान, सेठा कांडल (27) निवासी कठुआ के रूप में हुई है। हादसे के कारण लगभग आधे घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। दोपहर बाद सिडको चौक पर ट्रक सड़क के बीचोबीच पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं।
एसएसचओ सांबा सिकंदर चौहान के अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय निवासी संदीप शर्मा और हितेश द्विवेदी का कहना है कि सिडको चौक ब्लैक स्पॉट बन चुका है। आए दिन सड़क हादसों में लोग घायल हो रहे हैं। प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण हादसों से कोई सबक नहीं ले रहा है और निर्माण कार्य में मानकों और सुस्त गति के चलते लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिडको चौक के पास फ्लाईओवर ढलान पर तेज गति से आने वाले वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग की मुख्य लेन पर लगे मिटटी के ढेर और सीमेंट ब्लॉक के कारण तीखे मोड़ पर असंतुलन खो देते हैं जिससे लोग सड़क हादसों का शिकार होकर घायल हो रहे हैं। लोगों ने सिडको चौक में निर्माण कार्य में तेजी लाकर सड़क को जल्द चौड़ा करने की मांग की है।