फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba, kargil shaeedi divis

Jammu News: कारगिल शहीद लखविंद्र सिंह को किया याद

Fri, 07 Jul 2023 02:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 07 Jul 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
samba, kargil shaeedi divis
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। कारगिल शहीद लखविंद्र सिंह को शहीदी दिवस पर नमन किया गया। वीरवार को सीमावर्ती पैतृक गांव सारथी स्थित शहीदी स्मारक पर एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें परिजनों सहित काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीद के परिजनों के अनुसार की उन्हें बेटे की शहादत पर गर्व है। बेटे ने दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहादत का जाम पीया था। इस मौके पर सैन्य जवानों सहित काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में लंगर भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

शहीद लखविंद्र सिंह के पिता शंकर सिंह ने बताया कि 24 साल पहले 06 जुलाई को बेटे ने टाइगर हिल पर कब्जा करते हुए शहादत का जाम पीया था। टाइगर हिल पर कब्जा करने के लिए सिख रेजिमेंट को भेजा गया। उस समय दुश्मन टाइगर हिल की चोटियों पर मौजूद थे। टाइगर हिल पर पहुंचते ही सिखलाई के जवान दुश्मनों पर टूट पड़े और उन्हें वहां से खदेड़ दिया। पलटन के जवानों के अनुसार कि लखविंद्र सिंह ने कई पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारा था। बाद में वह मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed