{"_id":"64a72a5d195f0b770306363a","slug":"samba-ib-bsf-person-suicide-samba-news-c-289-1-sjam1009-50-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा में आईबी पर बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा में आईबी पर बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या
Fri, 07 Jul 2023 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 07 Jul 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर चलेयारी क्षेत्र में बीएसएफ की 161वीं वाहिनी के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान नरेश कुमार पुत्र काबुल चंद निवासी नियामतपुर, डाकखाना निजामपुर, जिला महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के रूप में हुई है।
रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कि सीमावर्ती क्षेत्र की अग्रिम पोस्ट चलेआरी में स्थित बैरक में वीरवार अलसुबह सवा दो बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने नरेश कुमार को खून से लथपथ पाया और उसकी सर्विस राइफल पास में ही पड़ी थी। उसे तुरंत जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को बीएसएफ के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।