फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Samba DC, directs all officers to install ‘Beti Bachao Beti Padhao’ ringtone

J&K: डीसी सांबा ने दिया निर्देश, सभी अधिकारी फोन में लगाए "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" का रिंगटोन

Sat, 24 Feb 2018 09:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Sat, 24 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
Samba DC, directs all officers to install ‘Beti Bachao Beti Padhao’ ringtone
Sheetal Nanda, Samba Deputy Commissioner - फोटो : ANI

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले के डीसी ने एक अनोखी पहल की शुरूआत करते हुए हुए अपने सभी कर्मचारियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान के रिंगटोन लगाने के निर्देश दिया है। अब सभी जिला अधिकारियों और उनके विभाग के कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रिंग टोन लगाने का सख्त निर्देश जारी किया है। 

विज्ञापन


यह निर्देश डीसी शीतल नंदा ने जारी किए हैं। यह रिंग टोन जियो सिम पर फ्री में उपलब्ध है।  डीसी ने सर्कुलर जारी कर जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी अपने मोबाइल फोन पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का रिंग टोन ही इस्तेमाल में लाएं।
विज्ञापन


निर्देश के अनुसार विभाग के कर्मचारियों को भी यही रिंग टोन अपने मोबाइल फोन में लगाना होगा। डीसी के अनुसार यह रिंग टोन जियो सिम पर फ्री में ही उपलब्ध है। इसके लिए 7006199363 पर कॉल कर स्टार दबाना होगा। इसके बाद यह रिंग टोन मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी कॉपी कर अन्य उपभोक्ता भी इसे अपने मोबाइल फोन में लगा सकते हैं। इसकी रिपोर्ट शाम चार बजे तक जिला अधिकारी डीसी को सौंपेंगे। गौरतलब है कि पहले जिले के सरकारी कार्यालयों के अधिकारी बीएसएनएल की सिम पर ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रिंग टोन मोबाइल फोन में इस्तेमाल करते थे।


अब यह जियो सिम पर भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा डीसी ने बताया कि हम एयरटेल और वोडाफोन से भी इस मामले में बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed