फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba, crime, police, arrest

Jammu News: मोस्ट वांटेड हेरोइन तस्कर काला गिरफ्तार

Wed, 06 Dec 2023 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 06 Dec 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
samba, crime, police, arrest
दो दिन पहले पुलिस हमले के आरोप में पत्नी को किया गया था गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस ने विजयपुर के चिट्टा हॉट स्पॉट रख बरोटियां के मोस्ट वांटेड हेरोइन तस्कर काला को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उसके खिलाफ पुलिस पर हमले और एनडीपीएस के तहत के छह मामले दर्ज हैं। उसकी पहचान मासूम अली उर्फ काला निवासी रख बरोटियां तहसील विजयपुर (सांबा) के रूप में हुई है। पुलिस पर हमले के मामले में यह 10वीं गिरफ्तारी है।

हार्डकोर हेरोइन तस्कर काला को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छह माह से दबिश दे रही थी। पुलिस पर हमले के आरोप में पत्नी की गिरफ्तारी के दो दिन बाद ही काला को गिरफ्तार कर लिया गया है। काला को एसडीपीओ विजयपुर रोहित कुमार और एएसपी सुरेंद्र चौधरी की देखरेख में एसएचओ विजयपुर संदीप चाढ़क की टीम ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी बेनाम तोश ने बताया कि पुलिस ने दस माह में जिले में 78 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान जिले को नशामुक्त करने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed