{"_id":"653ebfaae179bb434d0148e7","slug":"samba-crime-arrest-samba-news-c-289-1-sjam1009-987-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हत्या, वसूली और तस्करी के आठ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हत्या, वसूली और तस्करी के आठ आरोपी गिरफ्तार
Mon, 30 Oct 2023 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा, बाड़ी ब्राह्मणा, विजयपुर और घगवाल पुलिस ने पाई पाई सफलता
आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दर्ज थे मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस ने जिले में वसूली, हत्या के प्रयास, तस्करी और चोरी के मामलों में शामिल आठ कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उनकी पहचान भूषण लाल निवासी नानक चक (विजयपुर), शाह दीन निवासी सरोर (बाड़ी ब्राह्मणा), राजेंंद्र कुमार निवासी नारान मुट्ठी तहसील घगवाल (सांबा), घरा राम निवासी गगोर विजयपुर, राहुल कुमार निवासी रख अंब टाली सांबा, रिकी धुन्ना निवासी गेट हकीमा अमृतसर (पंजाब) और शौकत अली मंडलियां डेरा बाबा बांदा (रियासी) शामिल हैं।जानकारी के अनुसार कि विजयपुर पुलिस ने जबरन वसूली मामले में शामिल भूषण लाल को गिरफ्तार किया गया है। उसे पहले भी हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हत्या के प्रयास के अन्य मामले में शोएब और एक महिला अपराधी को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ थाना बाड़ी ब्राह्मणा में सरोर में पुलिस पार्टी पर हमला करने का आरोप है। शौकत अली कुख्यात कुख्यात मवेशी तस्कर है। उसके कब्जे से 13 मवेशियों को मुक्त करवा कर पीएस घगवाल में मामला दर्ज किया गया था।
रिकी धुन्ना और राहुल कुमार कुख्यात चोर हैं, जिनके खिलाफ थाना सांबा में मामले दर्ज हैं। राजेंद्र कुमार और घरा राम को शराब की अवैध तस्करी मामले में विजयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी बेनाम तोश ने कहा कि पुलिस जिले को अपराध मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।