{"_id":"69c84206c76bd02264093145","slug":"samba-bomb-blast-samba-news-c-289-1-sjam1009-111606-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा में पूर्व सरपंच के घर धमाके के बाद टीआरएफ का धमकी भरा पोस्टर वायरल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा में पूर्व सरपंच के घर धमाके के बाद टीआरएफ का धमकी भरा पोस्टर वायरल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में घगवाल के हरसाथ गांव में 22 मार्च की रात पूर्व सरपंच जय राम शर्मा के घर के बाहर हुए विस्फोट की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तोयबा के मुखाैटा संगठन टीआरएफ ने ली है। इस संबंध में टीआरएफ का धमकी भरा पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें संगठन ने धमाके को महज ट्रेलर बताते हुए भविष्य में और भी धमाके करने की चेतावनी दी है। वहीं, पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि धमाके में आतंकी संलिप्तता का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है और एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार है।
टीआरएफ के नाम से जारी पोस्टर में पूर्व सरपंच को सीधे तौर पर निशाना बनाने की बात कही गई है। आतंकी संगठन ने कश्मीर में हिंदुत्व नीतियों और दिल्ली सरकार के फैसलों का विरोध करने का दावा किया है। साथ ही पूर्व सरपंच पर स्थानीय व्यापार में हस्तक्षेप के आरोप लगाते हुए उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। पोस्टर में ये भी दावा किया गया है कि वह आम नागरिकों को नहीं बल्कि सरकार से जुड़े लोगों को निशाना बना रहा है। इसमें पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा गया कि संगठन अपने विरोधियों को निशाना बनाता रहेगा।
पोस्टर की सत्यता जांच रही पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पोस्टर को गंभीरता से लेते हुए इसकी सत्यता जांच रही हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार टीआरएफ अक्सर इस तरह की घटनाओं का झूठा श्रेय लेने की कोशिश करता है। एहतियात के तौर पर संवेदनशील इलाकों में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।