{"_id":"5f71e04bd4870d2ba156a6a4eb629e4e","slug":"salman-khan-turned-down-jammu-and-kashmir-tourism-endorsement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान ने ठुकराया जम्मू-कश्मीर टूरिज्म प्रमोट करने का ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान ने ठुकराया जम्मू-कश्मीर टूरिज्म प्रमोट करने का ऑफर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 25 Apr 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने जम्मू-कश्मीर टूरिज्म के ब्रांड एंबेस्डर का ऑफर ठुकरा दिया है। सलमान खान इन दिनों कश्मीरी में फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग कर रहे है। खबर है कि सलमान को जम्मू-कश्मीर टूरिज्म के ब्रांड एंबेस्डर का ऑफर मिला था जिसे अभिनेता ने ठुकरा दिया।
विज्ञापन
खबरों के अनुसार, पीडीपी नेताओं ने जम्मू कश्मीर टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए सलमान से संपर्क किया था। उन्होंने सल्लू से मुलाकात भी की लेकिन सलमान ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल, सलमान हिट एंड रन मामले में फैसले का इंतजार कर रहे है। अभिनेता के प्रवक्ता के अनुसार, जब तक मामले में फैसला नहीं आ जाता वे कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, टूरिज्म प्रमोट करने के लिए सही समय नहीं है, इसके लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हिट एंड रन मामले में 6 मई को फैसला आने वाला है। इन दिनों सलमान कश्मीर में फिल्म "बजरंगी भाईजान" की शूटिंग कर रहे है। फिल्म में करीना कपूर व नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्य भूमिका में है।