{"_id":"68f7f5f34e4a67ad19057c60","slug":"sale-of-firecrackers-jammu-news-c-10-jmu1052-743255-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू में दीपावली पर बिके दस करोड़ के पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू में दीपावली पर बिके दस करोड़ के पटाखे
विज्ञापन
बहु प्लााज जेडीए पार्किंग में पटाखा दुकान पर सजे ग्रीन पटाखे। अमर उजाला
- दूसरे दिन भी खूब हुई बिक्री, 250 से एक हजार रुपये तक में रॉकेट बिका
- पटाखे बेचने के प्रशासन ने चिह्नित किए थे 11 स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दिवाली पर बारूद से भरे पटाखों के साथ ही ग्रीन पटाखों की भी खूब बिक्री हुई। बच्चों से लेकर बड़ों तक को ग्रीन पटाखों ने आकर्षित किया। स्काई शॉट के साथ ही चकरी, अनार व रॉकेट भी खूब बिके। शहर में लगाई गई 11 स्थानों पर पटाखों की दुकानों पर दीपावली के दूसरे दिन भी बिक्री हुई। जम्मू में कई हिस्सों में मंगलवार को दीपोत्सव को धूम रही।
सोमवार को लगभग 10 करोड़ के पटाखों की बिक्री का अनुमान लगाया गया है। इसमें कम से कम 40 प्रतिशत तक ग्रीन पटाखे खरीदे गए हैं। बाहु प्लाजा की जेडीए पार्किंग में पटाखों की दुकान लगाए राजवीर सिंह ने बताया कि उनके पास कम से कम 50 प्रकार के ग्रीन पटाखों की वैरायटी हैं जिनकी खूब बिक्री हुई। इसमें बच्चों ने स्काई शॉट, चकरी सहित रॉकेट को खूब पसंद किया। बड़ों ने भी तेज आवाज वाले पटाखों के साथ ग्रीन पटाखों को अहमियत दी। मंगलवार को दूसरे दिन भी दो करोड़ रुपये से अधिक के पटाखों की बिक्री होने का अनुमान है।
-- -- -- -
चकरी व स्काई शॉट की रही मांग
ग्रीन पटाखों में 250 रुपये में 12 शॉट का स्काई शॉट, 700 रुपये में तीन शॉट जिसमें हर शॉट में सात रंग शामिल थे की खूब बिक्री हुई। बच्चों ने 400 रुपये में अनार के डिब्बे को पसंद किया। 700 रुपये में पांच पीस वाले रॉकेट को भी खरीदा गया। 30 चकरी का डिब्बा 400 रुपये में बिका। दुकान संचालक ने बताया कि ग्रीन पटाखों से किसी प्रकार का खतरा नहीं होता। ये बारूद से नहीं बनाए जाते। इनको बच्चे आसानी से बिना किसी भय के चला सकते हैं। इससे वायु प्रदूषण भी नहीं होता। शहर में 11 स्थानों पर लगाई गईं 350 से अधिक पटाखों की दुकानों पर मंगलवार को भी रौनक रही।