फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   salary problem in the festival

महंगाई भत्ता तो दूर त्यौहार पर वेतन के भी लाले

Thu, 16 Oct 2014 02:43 AM IST
Updated Thu, 16 Oct 2014 02:43 AM IST
विज्ञापन
salary problem in the festival

त्योहारों के मौके पर विभिन्न सरकारी विभागों के मुलाजिमों को महंगाई भत्ता तो मिलना दूर वेतन के भी लाले हैं। आर्थिक तंगहाली से गुजर रहे कर्मचारियों के सब्र का बांध भी अब टूटने लगा है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर टीचर्स फोरम के बैनर तले शिक्षकों ने रोष रैली निकाली।

विज्ञापन


वहीं, आल जेएंडके डिपार्टमेंट कैजुअल लेबर, नीड बेस वर्कर्स यूनाइटेड फ्रंट के झंडे तले अस्थायी कर्मचारियों ने पीएचई कांप्लेक्स बीसी रोड में चीफ इंजीनियर कार्यालय परिसर में वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


प्रेस क्लब के बाहर जम्मू-कश्मीर टीचर्स फोरम के बैनर तले किए गए प्रदर्शन के दौरान महासचिव गणेश खजूरिया ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों और मास्टरों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचई, पीडीडी, नीड बेस कर्मियों को वेतन नहीं

salary problem in the festival

उन्होंने कहा कि त्योहारों के मौके पर वेतन के लाले होने से शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया है। प्रदर्शनकारियों ने रोष रैली निकालते हुए शहर के विभिन्न बाजारों की तरफ जाने का प्रयास किया।

जिसे पुलिस ने प्रदर्शनी मैदान के बाहर हल्की धक्की मुक्की के बाद रोक लिया। इस अवसर पर राजिंद्र गुप्ता, गोपाल सिंह, सत्तीश दत्ता, कुलदीप सिंह, सूरत सिंह तूफानी, रूप लाल, राज सिंह, राजेश्वर सिंह आदि भी मौजूद रहे।

वहीं पीएचई विभाग जम्मू के चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर आल जेएंडके डिपार्टमेंट कैजुअल लेबर, नीड बेस वर्कर्स यूनाइटेड फ्रंट की ओर से किये गए प्रदर्शन में अस्थायी मुलाजिमों का वेतन जारी करने और उन्हें नियमित करने की मांग की गई। बिजली विभाग के अस्थायी मुलाजिमों को भी वेतन नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जेल वार्डन उम्मीदवारों ने फिर किया जोरदार प्रदर्शन

salary problem in the festival

जेल वार्डन उम्मीदवारों का प्रदर्शन जारी है। बुधवार को उन्होंने प्रेस क्लब के बाहर अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन किया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मांग की है कि उन्हें नौकरी पर लगाया जाएगा। ताकि वे भी अपने परिवारों का पालन पोषण कर सके।


जेल वार्डन लंबे समय से अपनी मांगों के लिए प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन करते आ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे अश्विनी कुमार ने बताया कि 41182 बेरोजगार लोग है। सरकार की जिम्मेदारी है कि उन्हें रोजगार मुहैया करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया किक मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई चर्चा नहीं की गई है। जबकि उन्हें कई चुनौतियों का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed