फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Salary of employees do not pay water and electricity bills in Jammu Kashmir will stop

जम्मू कश्मीर: पानी-बिजली का बिल न चुकाने वाले कर्मचारियों का रुकेगा वेतन, डीसी कठुआ ने जारी किया आदेश

Sun, 27 Mar 2022 02:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 27 Mar 2022 02:14 AM IST
सार

प्रदेश सरकार के निर्देशों का हवाला देते हुए डीसी ने बताया कि कई कर्मियों पर है विभागों की देनदारी। इसलिए विभागों का राजस्व लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
Salary of employees do not pay water and electricity bills in Jammu Kashmir will stop
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली और पानी के बिल का समय पर भुगतान नहीं करने वाले कर्मियों का वेतन रोका जाएगा। सरकार के निर्देशों का हवाला देकर डीसी कठुआ ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में जिला, सेक्टोरल अधिकारी और सभी डीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि विद्युत विकास और जलशक्ति विभागों का मार्च अंत तक बकाया न चुकाने वाले कर्मियों का वेतन रोक दिया जाए। 
विज्ञापन

ऑनलाइन या ऑफलाइन बिल की देनदारी का भुगतान करने को कहा 

डीसी राहुल यादव ने कहा, जिले के कई कर्मियों ने अभी तक बिजली और पानी बिल का बकाया नहीं चुकाया है। इससे दोनों विभागों के वित्त वर्ष के राजस्व संबंधी लक्ष्य पूरे नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

बिल भुगतान न करने वालों का मार्च माह का वेतन रुकेगा 

लिहाजा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ऑनलाइन या ऑफलाइन बिल की देनदारी का भुगतान सुनिश्चित करवाएं। इसमें यदि कोई कर्मचारी आदेश के अनुरूप बिल भुगतान नहीं करता है तो उसका मार्च का वेतन रोक दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed