{"_id":"ed9c398f4ff17745c1b883c59af97ad3","slug":"salary-have-not-been-paid-on-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब जेब है खाली तो कैसे मनाएं दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब जेब है खाली तो कैसे मनाएं दिवाली
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली, धनतेरस आदि त्योहारों पर भी सरकारी विभागों के डेलीवेजर तंगहाली में हैं। कारण है कि एक साल से लेकर 36 महीनों तक का वेतन नहीं मिला है। ऐसे में त्योहारों की खुशी भला कैसे मनाएं।
विज्ञापन
हालांकि, कभी कभार विभागों की ओर से एक माह का वेतन जारी कर दिया जाता है, जो नाकाफी है। वहीं, सरकारी मुलाजिमों को वेतन तो मिल गया है, लेकिन महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त जुलाई लंबित है।
विज्ञापन
सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के डिपार्टमेंट कैजुअल लेबर्स यूनियन जम्मू प्रोवेंस के प्रधान सतीश कुमार शर्मा का कहना है कि डेलीवेजरों और कैजुअल कर्मियों को करीब एक साल से भी ज्यादा समय का वेतन बकाया है।
विज्ञापन
डिवीजन एक में तो हालात और भी खराब हैं। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की ओर से अगस्त 2014 की सैलरी अब जाकर जारी की गई है। सितंबर 2014 से लेकर अक्तूबर 2015 का वेतन लंबित हैं। ऐसे में त्योहार कैसे मनाए जाएं।
बिजली विभाग के डेलीवेजरों की हालत भी कुछ ऐसी ही है। आल जेएंडके पीडीडी इंप्लाइज यूनियन, डेलीवेजर्स यूनियन जम्मू प्रोवेंस के पदाधिकारी एवं विजयपुर डिवीजन में कार्यरत डेलीवेजर अश्विनी कुमार का कहना है कि 36 महीने का वेतन लंबित है। केवल एक माह का वेतन जारी हुआ है। इससे डेलीवेजरों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
पीएचई विभाग के डेलीवेजरों की यूनियन के प्रधान तनवीर हुसेन का कहना है कि विभाग के डेलीवेजर त्योहारी मौसम में तंगहाली के शिकार हैं। सालों से पड़ा लंबित वेतन सरकार को जल्द जारी करना चाहिए।