फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sakat chauth vrat 2019 this fast will be on 24 January know its importance

भुग्गा व्रत 24 को, इस बार हो सकता है मोख, जानिए आपके बच्चे के लिए क्यों है विशेष...

Wed, 23 Jan 2019 03:37 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 23 Jan 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
sakat chauth vrat 2019 this fast will be on 24 January know its importance
- फोटो : Demo Pic
डुग्गर संस्कृति में विशेष महत्व रखने वाला संकट चतुर्थी और भुग्गा व्रत इस वर्ष 24 जनवरी को होगा। बच्चों की मंगलकामना और ग्रहों की शांति के लिए इसमें भगवान श्रीगणेश जी की उपासना की जाती है। इस व्रत को संकट चौथ, गणेश चतुर्थी, तिलकूट चतुर्थी, संकटा चौथ आदि नाम से जाना जाता है। इस वर्ष महिलाएं इस व्रत का उद्यापन यानी मोख कर सकती हैं। गत वर्ष भुग्गे का मोख नहीं हो सका था।
विज्ञापन


भुग्गा व्रत के दौरान महिलाएं नहा धोकर सबसे पहले श्रीगणेश जी की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराने के बाद फल, लाल फूल, अक्षत, रोली, मौली, दूर्वा अर्पित करें। तिल से बनी वस्तुओं अथवा तिल और गुड़ से बने भुग्गे का प्रसाद चढ़ाया जाता है। चंद्रोदय जम्मू में रात्रि 9 बज कर 42 मिनट पर होगा। इसके बाद व्रतधारी महिलाएं रात को चांद को अर्घ्य देकर श्रद्धापूर्वक बच्चों के नाम का भुग्गा निकालकर अलग रखती हैं। 
विज्ञापन


इसके साथ मूली, गन्ना भी रखा जाता है। बाद में कुल पुरोहित व कन्याओं में इसे बांटा जाता है। इसके बाद महिलाएं व्रत खोलती हैं। संकट चौथ के दिन 108 बार गणेश मंत्र श्री गणेशाय नम: का जाप करना शुभ भलदायी होता है। व्रत निराहार किया जाता है। पानी का सेवन भी नहीं किया जाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री के अनुसार घर में भुग्गा पीसकर बनाना शगुन समझा जाता है। डुग्गर संस्कृति में विशेष महत्व रखने वाला भुग्गे का व्रत मौसम के बदलाव से जुड़ा हुआ है। डुग्गर समाज में ऐसी मान्यता है कि भुग्गे के व्रत के साथ ही सर्दी में कमी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed