{"_id":"5c606f0dbdec2273a67ca0d8","slug":"sajjad-lone-supported-the-demand-of-kargil-people-for-rotation-of-ladakh-division","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सज्जाद लोन ने लद्दाख डिवीजन के रोटेशन की कारगिल वासियों की मांग का किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सज्जाद लोन ने लद्दाख डिवीजन के रोटेशन की कारगिल वासियों की मांग का किया समर्थन
Mon, 11 Feb 2019 12:05 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sajjad Lone
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने कारगिल वासियों की मांग का समर्थन किया है। सोशल मीडिया ट्विटर पर दो ट्वीट कर उनकी मांग को सही साबित ठहराया। लिखा कि लेह और कारगिल के बीच आर्थिक मतभेद हैं। यह कारगिल को अर्थशास्त्र की सीढ़ी से नीचे धकेल देगा।
इससे पहले ट्वीट कर सज्जाद ने राज्यपाल को संबोधित करते हुए लिखा था कि संभागीय मुख्यालयों की मांग लेह और कारगिल के बीच सही है। विकास की प्रक्रियाओं में कारगिल की अनदेखी की गई है। सरकार एक गलत को सही ठहराने का जोखिम उठा रही है।
संभाग स्टेटस एक सही कदम है और स्थायी हेडक्वार्टर एक गलत कदम है। गौरतलब है कि सज्जाद यह ट्वीट जम्मू कश्मीर में नवसृजित लद्दाख डिवीजन के लिए आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय स्थायी तौर पर लेह में रखने के राज्य प्रशासन के फैसले के खिलाफ टिप्पणी कर रहे थे।

इस मांग को लेकर हुआ प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर के लद्दाख मंडल के लिए मंडल आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय स्थायी तौर पर लेह में रखने का विरोध हो रहा है। रविवार को हजारों लोगों ने राज्य प्रशासन के फैसले के खिलाफ कारगिल की सड़कों पर मार्च निकाला।
लोगों की मांग है कि मंडल आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय चक्रीय आधार पर काम करें। यानी सर्दी में कार्यालय लेह में हो और गर्मी में कारगिल में। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन इस्लामिया स्कूल चौक से शुरू हुआ और करीब चार घंटे तक शहर के विभिन्न सड़कों पर चला। कारगिल के मुख्य कार्यकारी पार्षद फीरोज खान ने कहा कि लोग लद्दाख क्षेत्र को मंडल बनाने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन मंडलीय मुख्यालय स्थायी रूप से लेह में रखने के विरोधी हैं।