फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sajjad Lone said central government should fulfill promises for this we have to create a favorable environment and taunting Mehbooba mufti

श्रीनगर: सज्जाद लोन बोले- केंद्र वादे पूरे करे, इसके लिए हमें बनाना होगा अनुकूल माहौल, महबूबा पर कसा तंज

Fri, 02 Jul 2021 11:42 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 02 Jul 2021 11:42 AM IST
सार

सज्जाद ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में सभी ने अच्छा बोला और मैं सभी को समान अंक दूंगा। आज तक कोई विजेता और हारने वाला नहीं है, यह एक लंबी प्रक्रिया है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि दिल्ली कुछ करे और हमें उनके लिए एक सक्षम वातावरण बनाना होगा और यह केवल बयानबाजी से नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
Sajjad Lone said central government should fulfill promises for this we have to create a favorable environment and taunting Mehbooba mufti
पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक के बाद नई दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच सुलह का एक चरण शुरू होगा। केंद्र शासित प्रदेश में राजनीतिक नेतृत्व को यह सुनिश्चित करना होगा कि इसके लिए एक सक्षम वातावरण तैयार करें, ताकि केंद्र अपने वादों को पूरा करे। लोन ने कहा कि प्रत्येक नेता ने बैठक में अपने लोगों को गौरवान्वित किया और जम्मू-कश्मीर के लोगों के पक्ष में बात की।

विज्ञापन


लोगों का नुकसान हो, ऐसे बयानबाजी से बचें
लोन ने कहा कि अगर वादों को पूरा करना मुश्किल हो जाता है या इसमें देरी होती है तो जम्मू-कश्मीर के लोगों को नुकसान होगा। भारत चुनावों का देश है, यहां हर छह महीने में चुनाव होते हैं। हम अपनी बयानबाजी से ऐसा माहौल न बनाएं, जिससे प्रदेश के लोगों का नुकसान हो।
विज्ञापन


कहा कि बैठक की सारी बातें तो वह नहीं बता सकते हैं, लेकिन इतना कह सकते हैं कि हम बैठक का स्वागत करते हैं। यह दो साल से अधिक की उथल-पुथल के बाद आयोजित की गई थी। नेतृत्व की मांग है कि हम हाल के दिनों में किसी एक उज्ज्वल कल के लिए भविष्य की ओर देखें ना कि ऐसी चीज की मांग करें जिससे हम सहमत नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अधिकार के रूप में अभी दिया जाना चाहिए राज्य का दर्जा

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की समय-सीमा के बारे में पूछे जाने पर लोन ने कहा कि बैठक में साझा की गई इस तरह की समय सीमा याद नहीं, लेकिन अगर मेरे ऊपर छोड़ा जाए तो मैं कहूंगा कि राज्य का दर्जा अभी दिया जाना चाहिए। इसे एक अधिकार के रूप में दिया जाना चाहिए ना कि एक दान के रूप में। 

कहा कि कुछ लोग चुनाव के बहिष्कार का आह्वान कर रहे हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर के लोगों को यह समझना चाहिए कि यह अच्छे लोगों को डराने के लिए एक जाल हो सकता है। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की घोषणा पर कहा कि अगर उनकी पार्टी चुनाव लड़ती है, तो वह भी लड़ेंगी, क्योंकि वह अपनी पार्टी के अन्य नेताओं की तुलना में अधिक नैतिक नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed